फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Pulwama Attack : Search operation is still going on says CRPF Special DG SN Srivastava

पुलवामा में ऑपरेशन खत्म, तीसरा आतंकी भी ढेर, बिल्डिंग भी उड़ाई

Mon, 01 Jan 2018 09:41 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 01 Jan 2018 09:41 PM IST
विज्ञापन
Pulwama Attack : Search operation is still going on says CRPF Special DG SN Srivastava
- फोटो : BASIT ZARGAR
दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के लेथपोरा में सीआरपीएफ कैंप पर जैश के फिदायीन हमले के दूसरे दिन सोमवार को सुरक्षा बलों का आपरेशन खत्म हुआ। इस दौरान जिस बिल्डिंग में आतंकी छिपे थे, उस बिल्डिंग को भी उड़ा दिया गया।
विज्ञापन


इसके साथ ही तीसरे आतंकी की भी लाश बरामद कर ली गई है। फिलहाल उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है, लेकिन माना जा रहा है कि वह पाकिस्तानी था। मौके से तीन एके-47 राइफल, आठ ग्रेनेड तथा अन्य हथियार और सामान बरामद हुआ है।
विज्ञापन


पढ़ें:- PICS: पुलवामा एनकाउंटर की ग्राउंड जीरो से सामने आई ये पांच तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्ञात हो कि फिदायीन हमले में रविवार को सीआरपीएफ के पांच जवान शहीद हो गए थे, जबकि आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के दो स्थानीय आतंकी भी ढेर हुए थे। 
उन्होंने बताया कि आज एक और आतंकी मारा गया है। जो विदेशी था। रविवार को इस इलाके में दो आतंकी मारे गए थे। आज मारे गए आतंकी की बॉडी बरामद कर ली गई है।

आतंकी के जनाजे में भड़की हिंसा

Pulwama Attack : Search operation is still going on says CRPF Special DG SN Srivastava
दो स्थानीय आतंकियों के मारे जाने पर पुलवामा जिले में बंद रहा। जिले के द्रबगाम तथा पांपोर इलाके में आतंकी के जनाजे के दौरान हिंसा भड़क उठी। सभी दुकानें, कारोबारी प्रतिष्ठान आदि बंद रहे।
सड़कों से यातायात गायब रहा। मुठभेड़ में मारे गए आतंकी मंजूर अहमद बाबा के जनाजे से पूर्व उस समय द्रबगाम गांव में हिंसा भड़क उठी जब सुरक्षाबलों ने गांव के बाहर घेराबंदी कर लोगों को जनाजे में शामिल होने से रोका।

इस पर युवक सुरक्षा बलों से भिड़ गए और उन पर जमकर पथराव किया। स्थिति को नियंत्रण से बाहर होता देख सुरक्षा बलों ने हवाई फायरिंग की। इस दौरान टहाब गांव का एक युवक गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया।

उसे जिला अस्पताल पुलवामा ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर उसे श्रीनगर रेफर कर दिया गयाइसके अलावा पांपोर के कदलबल इलाके में भी हिंसक प्रदर्शन देखने को मिले। मुठभेड़ में मारे गए 16 वर्षीय दूसरे आतंकी का जनाजा भी त्राल इलाके में पढ़ा गया।

भीड़ इतनी अधिक थी कि नाजनीनपोरा में एक ग्राउंड में चार बार जनाजा नमाज पढ़ी गई। इस दौरान कड़ी सुरक्षा होने के बावजूद भी आतंकियों ने अपने साथी को गन सैल्यूट दी।

Pulwama Attack : Search operation is still going on says CRPF Special DG SN Srivastava
PULWAMA - फोटो : PTI
गौरचलब है कि आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने इस आत्मघाती हमले की जिम्मेदारी ली थी। जैश के प्रवक्ता हसन शाह ने कहा कि 3 फिदायीनों ने नूर त्राली और तलह रशीद की हत्या का बदला लेने के लिए सीआरपीएफ कैंप पर हमला किया था।

पुलवामा हमले में शहीद जवानों की शिनाख्त इंस्पेक्टर कुलदीप रॉय, 185 बटालियन, गांव टिक्कर खतराइयां हमीरपुर हिमाचल प्रदेश, हेडकांस्टेबल तौफेल अहमद, 185 बटालियन राजोरी, कांस्टेबल सैफुद्दीन गैनी, 185 बटालियन निवासी चाडूरा बडगाम, कांस्टेबल राजेंद्र नैन, 130 बटालियन निवासी गांव गोरीसार, जिला चूरू राजस्थान, कांस्टेबल प्रदीप कुमार पंडा 132 बटालियन, गांव लिपलॉय, उड़ीसा के रूप में हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed