फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Pulwama attack in intention of avenge the encounter terrorist of Noor Trali

जम्मू-कश्मीरः नूर त्राली की मौत का बदला लेने के इरादे से जैश ने किया पुलवामा हमला

Sun, 31 Dec 2017 08:52 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
टीम डिजिटल, अमर उजाला Updated Sun, 31 Dec 2017 08:52 PM IST
विज्ञापन
Pulwama attack in intention of avenge the encounter terrorist of Noor Trali
- फोटो : BASIT ZARGAR

आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने अपने चरफुटिया आतंकी कमांडर नूर मोहम्मद त्राली के मारे जाने का बदला लेने के इरादे से सुरक्षा बलों पर हमले कि साजिश रची। जिसके तहत ही जैश के तीन आत्मघाती रविवार तड़के करीब 2 बजे पुलवामा के लेथपोरा स्थित 185 सीआरपीएफ बटालियन के ट्रेनिंग सेंटर में घुस गए।

विज्ञापन


घुसते ही आतंकियों ने पहले ग्रेनेड से हमला किया और इसके बाद ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। मुठभेड़ के दौरान अब तक दो आतंकियों को ढेर कर दिया गया है जबकि जवाबी कार्रवाई में पांच जवान भी शहीद हो गए हैं।
विज्ञापन


बता दें कि 26 दिसंबर को पुलवामा जिले के सेम्पोरा में हुई मुठभेड़ में मारा गया आतंकी नूर मोहम्मद तांत्रे श्रीनगर एयरपोर्ट और उड़ी हमले में भी शामिल रह चुका है। कद काठी में ठिगना सा दिखने वाला आतंकी नूर घाटी में अन्य कई हमलों को अंजाम दे चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नूर को जैश ने दक्षिण कश्मीर का कमांडर बनाया था। जिसके मारे जाने के बाद बुरी तरह बौखलाए जैश-ए-मोहम्मद ने सुरक्षा बलों पर किसी बड़े आतंकी हमले की साजिश रची। आतंकी संगठन जैश का कहना है कि ये फिदायीन हमला उनके दक्षिण कश्मीर के कमांडर नूर त्राली की मौत का बदला लेने के लिए किया गया है। 

पठानकोट की तर्ज पर किया हमला

Pulwama attack in intention of avenge the encounter terrorist of Noor Trali
पठान कोट हमला - फोटो : PTI

जैश के आतंकियों ने लेथपोरा स्थित सीआरपीएफ ट्रेनिंग सेंटर पर हुए इस हमले को पूरे तरीके से पठानकोट हमले की तर्ज पर अंजाम देने की कोशिश की थी। हालांकि सुरक्षा बलों ने आतंकियों के नापाक मंसूबों को कामयाब होने से पहले ही दो आतंकियों को मार गिराया।

जबकि एक अन्य आतंकी के मौजूद होने की वजह से गोलीबारी अभी जारी है। ऑपरेशन 12 घंटे से चल रहा है। बता दें कि जैश-ए-मोहम्मद ने साल 2016 में पठानकोट एयरबेस पर नए साल पर ही हमला किया था।

1 जनवरी की रात हुए इस आतंकी हमले में 7 जवान शहीद हुए थे जबकि 80 घंटे तक चली इस मुठभेड़ में 6 आतंकियों को सुरक्षा बलों ने मार गिराने में सफलता हासिल की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed