{"_id":"65cfe84c508c9717b0099a44","slug":"pulse-polio-campaign-jammu-news-c-10-jam1008-304761-2024-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: प्रदेश के 19 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो रोधी खुराक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: प्रदेश के 19 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो रोधी खुराक
विज्ञापन
स्वास्थ्य सचिव डॉ. सैयद आबिद रशीद शाह ने शुक्रवार को 3 मार्च से शुरू हो रहे पल्स पोलियो अभियान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर में 3 मार्च से तीन दिनी पल्स पोलियो अभियान शुरू होगा
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस पर 3 मार्च से हो रहे तीन दिनी पल्स पोलियो अभियान में 0 से 5 वर्ष की आयु के 19 लाख बच्चों को ओरल पोलियो वैक्सीन (ओपीवी) पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें पहले दिन चिकित्सा बूथों और अगले दो दिन डोर टू डोर अभियान में सभी बच्चों को कवर किया जाएगा। स्लम बस्तियों में रहने वाले क्षेत्रों के लिए मोबाइल टीमें काम करेंगी। भारत 2011 से पोलियो मुक्त है।
स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. सैयद आबिद रशीद शाह ने शुक्रवार को राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस के संबंध में राज्य टास्क फोर्स की बैठक की अध्यक्षता करते हुए जोर दिया कि दूरदराज स्थानों पर समय पर वैक्सीन उपलब्ध करवाई जाए। कुछ जिलों में विशिष्ट भौगोलिक चुनौतियां हैं और उन्हें इस संबंध में एक सावधानीपूर्वक और गहन योजना बनानी चाहिए। स्लम क्षेत्रों, ईंट भट्ठों, निर्माण स्थलों, दुर्गम क्षेत्रों और अन्य संवेदनशील क्षेत्रों पर अत्यधिक ध्यान केंद्रित किया जाए। डीआईओ को सभी स्थानों पर वैक्सीन की पर्याप्त आपूर्ति रखने के निर्देश दिए। है। हवाई अड्डे, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशनों और अन्य आवश्यक स्थानों पर ट्रांजिट बूथ स्थापित किए जाएं। जिला उपायुक्त संबंधित जिलों में पोलियो दौर के प्रभावी कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने को जिला टास्क फोर्स की बैठकें करें।