फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Pulse polio campaign in Jammu-Kashmir and Ladakh since 19, aims to cover two million children

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में पल्स पोलियो अभियान 19 से, बीस लाख बच्चों को कवर करने का लक्ष्य

Thu, 26 Dec 2019 06:26 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Thu, 26 Dec 2019 06:26 PM IST
विज्ञापन
Pulse polio campaign in Jammu-Kashmir and Ladakh since 19, aims to cover two million children
पोलियो ड्रॉप - फोटो : फाइल, अमर उजाला
केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 19 जनवरी से तीन दिनी पल्स पोलियो अभियान शुरू किया जाएगा। इसमें 0-5 साल तक के करीब बीस लाख बच्चों को कवर करने का लक्ष्य रखा गया है। अभियान में पहले दिन बूथ और अन्य दो दिन डोर टू डोर बच्चों को पोलियो निरोधक ड्राप्स पिलाए जाएंगे। इसमें विस्थापित आबादी पर अधिक ध्यान केंद्रित किया जाएगा। पिछले कई सालों से जम्मू-कश्मीर पोलियो मुक्त चल रहा है। 
विज्ञापन


अभियान में जम्मू संभाग में आठ लाख से अधिक, कश्मीर में 11 लाख से अधिक और लेह में 40 हजार से अधिक बच्चे शामिल होंगे। इसके लिए जम्मू, कश्मीर और लेह में 12 हजार से अधिक बूथ स्थापित किए जाएंगे। तीनों जगहों पर सुपरवाइजरों की देखरेख में करीब पचास हजार चिकित्सा कर्मचारियों की सेवाएं ली जाएंगी। इन कर्मियों में आशा वर्कर, आंगनबाड़ी वर्कर, फीमेलमल्टीपर्पज हेल्थ वर्कर आदि शामिल रहेंगे। 
विज्ञापन


इसके अलावा सैकड़ों ट्रांजिट टीमों के साथ मोबाइल टीमें सार्वजनिक स्थलों पर तैनात रहेंगी। अभियान सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा। अभियान को सफल बनाने के लिए जिला स्तर पर सेल बनाने के साथ माइक्रो प्लान तैयार करने को कहा गया है। इसमें बर्फबारी प्रभावित और हाई रिस्क इलाकों की शिनाख्त करने को कहा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अफवाहों से टास्क फोर्स निपटेगी
परिवार कल्याण विभाग के निदेशक डॉ. अरुण शर्मा के अनुसार पल्स पोलियो अभियान में अफवाहों से निपटने के लिए जिला टास्क फोर्स की मदद ली जाएगी। सभी 22 जिलों में टास्क फोर्स की निगरानी में अभियान को चलाया जाएगा। इसमें जिला प्रशासन, गैर सरकारी संस्थाएं और धार्मिक गुरुओं को शामिल किया जाएगा। जनवरी 2016 में पल्स पोलियो अभियान के दौरान कश्मीर के कई हिस्सों में वैक्सीन की खराबी से बच्चों की मौत की अफवाह से हड़कंप मचा था।  खराब मौसम की सूरत में प्रभावित इलाकों में पल्स पोलियो अभियान निर्धारित समय से आगे बढ़ाने का प्रावधान रहेगा। 

संभाग स्तरीय वर्कशाप 
परिवार कल्याण विभाग के निदेशालय में वीरवार को राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस (एनआईडी 2020) पर एक दिवसीय संभागीय स्तरीय वर्कशाप में टीकाकरण अभियान से जुड़े विभिन्न अधिकारियों को प्रशिक्षित किया गया। इसमें सहायक निदेशक परिवार कल्याण जम्मू, राज्य टीकाकरण अधिकारी जेएंडके, सर्विलांस मेडिकल आफिसर, एनपीएसपी (डब्ल्यूएचओ) जम्मू, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला टीकाकरण अधिकारी, जिला मास एजूकेशन व सूचना अधिकारी शामिल हुए। इसमें राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस को सफल बनाने के लिए तैयारियों पर पावर प्वाइंट प्रस्तुति दी गई। भारत 2011 से पल्स पोलियो मुक्त है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed