फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   puls polio rumour monger arrested by pampore police

पोलियो को लेकर छात्र ने फैलाई अफवाह, गिरफ्तार

Tue, 19 Jan 2016 03:52 PM IST
Updated Tue, 19 Jan 2016 03:52 PM IST
विज्ञापन
puls polio rumour monger arrested by pampore police

जम्मू कश्मीर पुलिस ने दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के पंपोर इलाके से एक युवक को गलत अफवाह फैलाने के जुर्म में गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि रियासत में रविवार को पल्स पोलियो अभियान के पहले दिन पोलियो वैक्सीन में खराबी से बच्चों की मौत की अफवाह से अफरातफरी मच गई थी।

विज्ञापन


अवंतीपोरा के डीएसपी परवेज अहमद डार के मुताबिक पुलिस को छानबीन के बद ये पता चला कि यह अफवाह पंपोर के रहने वाले 12वीं क्लास के एक छात्र द्वारा फैलाई गई है।
विज्ञापन


पंपोर के रहने वाले परवेज अहमद शेख ने अपने फेसबुक पेज पर इस तरह की गलत जानकारी शेयर की थी। जिसके बाद कश्मीर घाटी में ये सूचना आग की तरह फैल गई। परवेज अहमद शेख पर अफवाह फैलाने के जुर्म में आरपीसी की धारा 505(1) (बी) 153 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ व‌िभाग को लेना पड़ा टीवी चैनलों का सहारा

puls polio rumour monger arrested by pampore police

इस अफवाह के बाद सोशल मीडिया की सूचनाओं से स्वास्थ्य निदेशालय में हड़कंप मच गया। अभिभावकों को जागरूक करने के लिए जिला स्तर पर स्वास्थ्य अधिकारियों को तैनात करने के साथ टीवी चैनलों आदि का सहारा लेना पड़ा।

स्टेट इम्युनाजेशन आफिसर डॉ. यंगचैन डोलमा ने बताया कि रविवार शाम 3.45 मिनट पर श्रीनगर में उन्हें फोन से सूचना मिली थी कि अनंतनाग में वैक्सीन लेकर कुछ बच्चे बीमार हो गए हैं।

इसके बाद कश्मीर के अन्य हिस्सों से भी ऐसी सूचना आने लगीं। तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी सीएमओ को मौकों पर भेजा गया। लेकिन नौ जिलों में जांच में ऐसा कुछ नहीं पाया गया।

इस बीच, जम्मू में भी अफवाह से सभी जिलों में लोग हजारों बच्चों को लेकर अस्पतालों में पहुंच गए थे। वे बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण पर अड़े थे। काफी मशक्कत के बाद उन्हें समझाया जा सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed