{"_id":"b71604ef770bb393f5d064a85247b8ed","slug":"puc-without-checking-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना जांच ही मिल जाता है प्रदूषण सर्टिफिकेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना जांच ही मिल जाता है प्रदूषण सर्टिफिकेट
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 08 Jun 2015 08:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाहनों के प्रदूषण के जांच के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तरफ से जम्मू संभाग में प्रदूषण जांच केंद्र खोले तो गए हैं, लेकिन यह सभी केंद्र बस नाम के लिए ही हैं। कई प्रदूषण जांच केंद्र वाहनों की जांच के बिना ही एनओसी जारी कर देते हैं। इसी कारण बिना किसी खौफ के प्रदूषण फैलाने वाले वाहन सड़कों पर दौड़ रहे हैं। वहीं जानकारी होने के बावजूद ट्रैफिक पुलिस और यातायात विभाग इन वाहनों पर नकेल नहीं कस रहा है।
विज्ञापन
जम्मू संभाग में यात्री और अन्य वाहनों द्वारा लगातार प्रदूषण फैलाया जा रहा है। नियम अनुसार इन वाहनों को पहले प्रदूषण जांच केंद्र से अपने वाहनों की जांच करवा कर एनओसी हासिल करनी होती है। प्रदूषण जांच केंद्र इन वाहनों की जांच करके पता लगाते हैं कि वाहन वातावरण को प्रदूषित करके परेशानी तो पैदा नहीं करेंगे। पूरे जम्मू संभाग में वाहनों की जांच के लिए 35 प्रदूषण जांच केंद्र खोले गए हैं।
विज्ञापन
इन केंद्रों में वाहनों की जांच के बिना ही एनओसी हासिल करना कोई बड़ी बात नहीं है। चालक औपचारिकता पूरी किए बिना आसानी से एनओसी हासिल कर चले जाते हैं। इन प्रदूषण जांच केंद्रों पर नजर रखने की जिम्मेदारी प्रदूषण कंट्रोल विभाग की है, लेकिन उनकी तरफ से इसको लेकर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। कभी-कभार ट्रैफिक पुलिस और यातायात विभाग इन वाहनों को पकड़ता है और मामूली जुर्माना वसूल करके छोड़ दिया जाता है।
विज्ञापन