{"_id":"61044f208ebc3ea9e863a25b","slug":"public-poblem-rspura-news-jmu240569174","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री अवास योजना का लाभ नही मिल रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री अवास योजना का लाभ नही मिल रहा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरएस पुरा। चार वर्ष पूर्व प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने पर कई लोगों को इसका लाभ नहीं मिलने पर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गांव कृष्णा नगर मीरां साहिब के रमेश लाल का कहना है कि गत दिनों बारिश होने पर मकान गिरने के कगार पर होने पर किराए के मकान पर रहना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि अगर आनेवाले दिनों में बारिश होती है तो मकान की छत कभी गिरने पर क्या होगा। उन्होंने कहा कि पंचायत के प्रतिनिधियों सहित मीरां साहिब खंड विकास अधिकारी को अवगत कराने पर फंड नहीं होने के लिए कहा जा रहा है। केंद्र की सरकार एक और लोगों को आवास के लिए राशि मुहैया कराए जाने का दावा किया जा रहा। दूसरी ओर ग्रामीण विकास विभाग द्वारा फंड नहीं होने के लिए कहा जा रहा है। गांव रतिया के पूर्ण चंद का कहना है कि ग्रामीण विकास विभाग के ग्राम सेवक की ओर से तीन वर्ष पहले कच्चे मकान के फोटो लेकर टैग किया था। अब तक आवेदन करने पर सिवाय झूठे आश्वासनों के कुछ नहीं किया जा रहा। ब्लाक मीरां साहिब चेयरमैन दलीप कुमार व डीडीसी सदस्य विद्या मोटन को कच्चे मकान दिखाने के बावजूद अनदेखी की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार को कोई भी योजना बनाने के पहले इसकी राशि रखनी चाहिए ताकि लोगों द्वारा आवेदन करने पर उनकी दिक्कतों का समाधान हो सके।
पंचायत टांडा के पूर्व सरपंच मदन लाल शर्मा का कहना है कि पंचायत चुनाव के तीन वर्ष बीत जाने के बाद भी ग्रामीणों को प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन किए होने पर मकान के निर्माण के लिए राशि मुहैया नहीं कराई जा रही। उन्होंने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मांग करते हुए कहा कि जिन लोगों ने प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन किया है उन्हें राशि मुहैया कराई जाए ताकि लोगों को हो रही परेशानियों से राहत मिल सके।