{"_id":"5f0617158ebc3e63d25a5daa","slug":"public-poblem-jammu-news-jmu2138928178","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीलर हड़ताल पर, नहीं मिल रहा है लोगों को राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीलर हड़ताल पर, नहीं मिल रहा है लोगों को राशन
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। खौड़ के ग्रामीणों को जुलाई माह में आठ दिन बीत जाने पर भी इस माह का राशन वितरित नहीं किया गया है। इसके चलते ग्रामीणों को कोरोना महामारी के संकट की घड़ी में बेहद मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। अपनी परेशानी को लेकर क्षेत्र के ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को चेयरमैन ब्लाक खौड़ (बीडीसी) बलबीर सिंह भाऊ से भी मिला है ।
डीलर एसोसिएशन से संपर्क करने पर पता चला कि अपनी कुछ जायज मांगों को सरकार से पूरा कराने को लेकर एक जुलाई से पूरे राज्य के डीलर हड़ताल पर हैं । एसोसिएशन के प्रधान चरण दास शर्मा ने बताया कि हमारी कुछ सरकार से मांगें हैं। सरकार की तरफ से हमें रहबर-ए-खुराक के तहत स्थायी करने का आश्वासन दिया गया था, जिसमें सरकार ने कहा था कि सभी डीलरों को स्थायी किया जाएगा और जिन डीलरों की आयु सीमा निकल चुकी होगी उनके खूनी रिश्ते के किसी सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी, लेकिन साल गुजरने के बाद भी सरकार की तरफ से ऐसा कुछ नहीं किया गया है। चरण दास ने बताया कि हमें राशन पर 75 प्रतिशत कमीशन केंद्र सरकार देती है, जो तीन साल से नहीं मिला है। 25 प्रतिशत राज्य सरकार देती है वह भी हमें 10 माह से नहीं मिल रहा है। हम डीलरों को अपना पारिवारिक जीवन चलाना मुश्किल हो गया है। उन्होंने बताया कि हम डीलरों ने कोरोना महामारी के चलते लॉकडाउन में अपनी जान जोखिम में डाल कर लोगों को घर-घर राशन वितरित किया है।
इस विषय में ग्रामीण दलजीत सिंह, राकेश कुमार तथा रमेश सिंह ने बताया कि डीलरों के हड़ताल पर चले जाने से उपजिले के किसी भी गांव में इस माह का राशन वितरित नहीं किया गया है। राशन नहीं मिलने से हमें बेहद कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि हम अपनी इस समस्या को लेकर (बीडीसी) ब्लाक खौड़ के चेयरमैन बलबीर सिंह भाऊ से भी बात कर चुके हैं। उन्होंने ने भी हमें आश्वासन दिया है कि वह जल्द से जल्द पता लगाते हैं कि आखिर क्यों जुलाई का राशन वितरित नहीं किया जा रहा हैं।
विज्ञापन
------
डीलरों की कुछ मांगें हैं जिसे लेकर वह सब हड़ताल पर हैं। राशन हमारे पास उपलब्ध है, लेकिन कोई डीलर उठा नहीं रहा है। हमने भी अपने उच्च अधिकारियों के नोटिस में डाल दिया है।
-रमेश चंद्र शर्मा, तहसील सप्लाई अधिकारी, खौड़