फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   public poblem

डीडीसी सदस्य ने लगाया जनता दरबार

विज्ञापन
public poblem
अखनूर में लोगों की समसयाएं सुनते डीडीसी सदस्य सुरेश शर्मा।
अखनूर। डीडीसी सदस्य सुरेश शर्मा ने शनिवार को पंचायत गोदन, नर्डी और कांडी में जनता दरबार लगाकर लोगों की जन समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने इलाके में बिजली, पानी, सड़क और बारिश से हुए नुकसान जैसी समस्याएं रखीं। सुरेश शर्मा ने अधिकारियाें से कहा जल्द से जल्द इन समस्याओं का समाधान किया जाना चाहिए। कुछ समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया। सुरेश शर्मा ने बताया कि गांव गोदन में पेयजल के लिए जल्द ही 2.34 करोड़ की स्कीम जल्द तैयार हो जाएगी। 50 लाख से नरडी पंचायत के सियाल मोहल्ले की सड़क बनकर तैयार होगी। 13 लाख से नरड़ी की मुख्य सड़क पर मरम्मत कार्य किए जाएंगे। इसके अलावा और भी कई विकास कार्य कराए जाएंगे। दरबार में एईई हरचरण सिंह, एई कुलदीप शर्मा, एईओ जोगेश, एईई सुदेश कुमार, डॉक्टर राम लाल शर्मा, सरपंच निशा मल्होत्रा, रशपाल शर्मा, तरलोचन दत्त, मास्टर संसार सिंह आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed