फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   public meeting

गौरण में उपायुक्त ने लगाया जनता दरबार

विज्ञापन
public meeting
ांबा पहाडी पंचायत गौरण मे डीसी सांबा लोगो को सबोंधित करते हुए - फोटो : SAMBA
सांबा। उपराज्यपाल के आदेश पर जिला प्रशासन का अमल शुरू हो गया है। एलजी ने सभी जिला उपायुक्तों को सप्ताह में दो बार लोगों के बीच पहुंच कर लोगों की समस्याएं सुनने का आदेश दिया था। इस पर शनिवार को पहाड़ी पंचायत गौरन में उपायुक्त अनुराधा गुप्ता ने जनता दरबार लगा कर लोगों की समस्याएं सुनीं। साथ ही मौके पर समाधान कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

जनता दरबार में सुंब के सरपंच सूरज प्रकाश वर्मा, कारड की सरपंच क्रांति किरण, पंच, बीडीसी अध्यक्ष रमेश सिंह, डीडीसी उपाध्यक्ष बलवान सिंह ने बताया कि उनकी पंचायत में बिजली, पानी की किल्लत, ट्रांसफार्मरों की किल्लत, सांबा से गौरन तक का मार्ग खस्ताहाल, नालों पर पुल बनाने जैसी समस्याएं हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार सुंब में टिंबर डिपो खोला जाए, लियान बगून में मोबाइल नेटवर्क के लिए टॉवर लगाए जाएं, गौरन से ओडा तक मार्ग बनाया जाए, पेयजल किल्लत को दूर किया जाए। कई गांवों के ग्रामीण डेढ़ किलोमीटर तक पानी के लिए जाते हैं। गोरन से समोठा मार्ग की मरम्मत की जाए। सुंब बाबेती मार्ग बनाया जाए,। सुंब में स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों व स्टाफ की कमी को पूरा किया जाए। पीएचसी को अपग्रेड किया जाए, समलाह से अमला मार्ग बनाया जाए, क्षेत्र में पशु पालन केंद्र खोला जाए, बाबा शिवो नाले पर पुल बनाने व पार्क की मांग उठाई गई।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि आगामी दिनों में एक बैठक का आयोजन कर समस्याओं के समाधान का लेखा जोखा लिया जाएगा। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
धार्मिक स्थल बाबा शिवो दरबार के प्रधान देशराज शर्मा ने उपायुक्त से गौरन से ढंगा मंदिर तक मार्ग की मरम्मत कराए जाने, कोरोना की जंग जीतने के लिए आयुष शिविर लगाए जाने, धार्मिक स्थान के लिए हाईमास्ट लाइट लगाए जाने, ढंगा मंदिर में पार्क बनाए जाने व कुदरती तालाब का विकास कराने की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed