{"_id":"65a4632b008246b44c002fd4","slug":"public-concern-news-akhnoor-news-c-10-1-jmu1041-282491-2024-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: निर्माणाधीन सोहल-संग्रामपुर सड़क पर लोगों का प्रदर्शन, घटिया सामग्री लगाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: निर्माणाधीन सोहल-संग्रामपुर सड़क पर लोगों का प्रदर्शन, घटिया सामग्री लगाने का आरोप
विज्ञापन
अखनूर। अखनूर की पंचायत बोमाल में निर्माणाधीन सोहल से संग्रामपुर वाया बोमाल सड़क की खराब गुणवत्ता के खिलाफ लोगों ने रविवार को सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। गांव सोहल से बोमाल होते हुए गांव संग्रामपुर तक बनने वाली यह सड़क प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अधीन 4 करोड़ 62 लाख की लागत से बन रही है। लोगों ने सड़क के निर्माण कार्य में घटिया गुणवत्ता के आरोप लगाए हैं। लोगों ने विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।
मंगत सिंह ने बताया कि करोड़ों की लागत से बन रही सड़क में गुणवत्ता नजर नहीं आ रही। विभागीय अधिकारी भी ध्यान नहीं दे रहे हैं। इस्तेमाल हो रही निर्माण सामग्री बेहद घटिया है। सड़क के किनारे बनाई जा रही सुरक्षा दीवार में बड़े पत्थर बिना सीमेंट लगाए जा रहे हैं। सड़क के स्तर को ऊंचा करने के लिए आरबीएम की जगह खेतों से निकाली मिट्टी डाली जा रही है। निर्माणकार्य में सीमेंट एवं रेत का अनुपात बेहद खराब है। उन्होंने उपराज्यपाल से उच्चस्तरीय जांच की मांग की।
भानु चिब ने बताया ने बताया कि पीएमजीएसवाई विभाग ने जिस ठेकेदार को ठेका आवंटित दिया था, उसने कार्य आगे सबलेट कर दिया, जिसमें नियमों का उल्लंघन हो रहा है। जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा नियमित निरीक्षण नहीं किया जा रहा है। सड़क पर खेत की मिट्टी डाल तारकोल डालने की तैयारी की जा रही है। कर्मचारियों को गुणवत्ता का ध्यान रखने के लिए कहा लेकिन कोई सुन नहीं रहा। विभाग मनमाने ढंग से सड़क को चौड़ा कर रहा है। कहीं चौड़ाई कम है तो कहीं ज्यादा। लोगों की भूमि बिना अधिग्रहण सड़क में लिया जा रहा है। इस मौके पर रमेश चंद्र, केवल कृष्ण, शमशेर सिंह, मेजर राम, बलवीर सिंह, परमा नंद, बुआ दित्ता, सौरभ सिंह, पाला राम, अश्वनी कुमार, राहुल सिंह, मदन लाल, विक्की कुमार, शाम लाल, चमन लाल, भजन लाल, अनिल मेहरा, प्रीतम, सुभष चंद्र, नसीब सिंह, विक्रम शर्मा, अशोक कुमार, मंगा राम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
उधर, पीएमजीएसवाई के सहायक कार्यकारी अभियंता रवि शर्मा ने कहा कि लोगों के लगाए आरोपों की जांच करेंगे। कार्य में गुणवत्ता में कमी पाई गई तो कार्रवाई की जाएगी। बुधवार को खुद दौरा कर लोगों की शिकायतों को सुनेंगे। गुणवत्ता को सुनिश्चित करेंगे।