फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   PSA on another former PDP MLA Pirzada Mansoor in Jammu Kashmir

जम्मू-कश्मीरः पीडीपी के एक और पूर्व विधायक पर लगा पीएसए

Thu, 20 Feb 2020 11:49 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 20 Feb 2020 11:49 AM IST
विज्ञापन
PSA on another former PDP MLA Pirzada Mansoor in Jammu Kashmir
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने पीडीपी के एक और पूर्व विधायक पीरजादा मंसूर पर पीएसए लगा दिया है। मंसूर अनंतनाग जिले के शांगुस विधानसभा क्षेत्र से विधायक रह चुके हैं। पिछले साल पांच अगस्त को अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद हिरासत में लिए गए मुख्यधारा के दलों के नौ नेताओं पर अब तक पीएसए की कार्रवाई की जा चुकी है। जिन प्रमुख नेताओं पर पीएसए लगाया गया है, उनमें पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. फारूक अब्दुल्ला, उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती भी शामिल हैं।

विज्ञापन


इससे पहले 15 फरवरी को पूर्व आईएएस अधिकारी और जम्मू-कश्मीर पीपुल्स मूवमेंट (JKPM) पार्टी के प्रमुख शाह फैसल को पीएसए के तहत गिरफ्तार किया गया। बता दें कि फैसल को 14 अगस्त 2019 को गिरफ्तार किया गया था और एसकेआईसीसी जेल में बंद कर दिया गया था और बाद में एमएलए होस्टल में स्थानांतरित कर दिया गया था। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि उन्हें घर में स्थानांतरित किया जाएगा या एमएलए छात्रावास में रखा जाएगा।
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर में पांच अगस्त को एहतियातन हिरासत में लिए गए पीडीपी के वरिष्ठ नेता और महबूबा मुफ्ती के मामा सरताज मदनी, नेकां के जनरल सेक्रेटरी अली मोहम्मद सागर और डॉ. बशीर वीरी को रिहा किया जा चुका है। हालांकि रिहाई के तुरंत बाद उन्हें पीएसए में गिरफ्तार कर लिया गया। मदनी और सागर को गुपकार स्थित सरकारी बंगले में ले जाया गया। जबकि वीरी को उनके घर पर ही नजरबंद कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

गौरतलब है कि इससे पहले पीपुल्स कॉन्फेंस के अध्यक्ष और पूर्व मंत्री सज्जाद गनी लोन, पीडीपी नेता वहीद, पीडीपी नेता अब्दुल कयूम वानी को भी एमएलए हॉस्टल से रिहा कर दिया गया। अमर उजाला ने यह खबर प्रकाशित की थी कि जम्मू-कश्मीर प्रशासन एहतियातन बंदी बनाए गए नेताओं की हो रही क्रमबद्ध रिहाई के बाद उन नेताओं व कार्यकर्ताओं पर पीएसए के तहत कार्रवाई कर सकता है जिनसे उसे कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने की आशंका हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed