{"_id":"5958f9654f1c1b626e8b474f","slug":"provisional-merit-list-issued-in-jammu-and-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर में NEET की प्रोविजनल मेरिट लिस्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर में NEET की प्रोविजनल मेरिट लिस्ट जारी
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
Updated Sun, 02 Jul 2017 07:17 PM IST
विज्ञापन
NEET
- फोटो : Demo Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) की तदर्थ स्टेट मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। 720 में से 601 स्कोर के साथ जम्मू की आशिमा गुप्ता ने 2768वीं रैंक हासिल की है और स्टेट में अव्वल रही हैं। उनका परसेंटाइल 99.74 रहा है। रियासत से इस परीक्षा में कुल 12,376 परीक्षार्थियों ने शिरकत की थी। जम्मू-कश्मीर बोर्ड आफ प्रोफेशनल एंट्रेंस एग्जामिनेशंस (जेकेबीओपीईई) के पास प्रवेशार्थियों की काउंसिलिंग का जिम्मा है।
विज्ञापन
पहली बार परीक्षा का जिम्मा जेकेबीओपीईई से हटाकर सीबीएसई को दिया गया था। जम्मू-कश्मीर में एमबीबीएस और बीडीएस दोनों मिलाकर कुल 750 सीटें हैं, जिनमें एमबीबीएस की 500 और बीडीएस की 250 सीटें हैं।
विज्ञापन
बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक डा. बीएल गुप्ता के मुताबिक नीट की इस स्टेट मेरिट लिस्ट के मद्देनजर नीट यूजी अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन के शेड्यूल में भी मामूली बदलाव किया है। सत्यापन की प्रक्रिया पांच जुलाई से शुरू होकर हफ्ते भर यानी आने वाली 12 जुलाई तक चलेगी। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने लिस्ट के आधार नीट के दाखिले 30 अगस्त तक किए जाने का आदेश दिया है।
विज्ञापन