फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protests in srinagar over saudi execution

धार्मिक नेता की फांसी के विरोध में श्रीनगर में बवाल

Mon, 04 Jan 2016 11:32 PM IST
Updated Mon, 04 Jan 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
protests in srinagar over saudi execution

ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में सोमवार को शिया समुदाय द्वारा किए जाने वाले प्रदर्शनों को ध्यान में रखते हुए कुछ हिस्सों में पाबंदियां लगाई गई थीं। यह प्रदर्शन शिया समुदाय के धार्मिक नेता शेख निम्र अल-निम्र को फांसी देने के विरोध में किए जाने थे।

विज्ञापन


पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि श्रीनगर के रैनावाड़ी और जड़ीबल पुलिस थाना क्षेत्रों के तहत आने वाले इलाकों में सख्त पाबंदियां लगाई गई थीं। किसी भी अप्रिय घटना व प्रदर्शनों से निपटने के लिए बड़ी संख्या में सुरक्षा बल के जवानों को तैनात किया गया था।
विज्ञापन


इसके अलावा श्रीनगर के संवेदनशील इलाकों में भी पर्याप्त संख्या में नफरी तैनात की गई थी। हालांकि पाबंदियों के बावजूद भी रैनावाड़ी और जदिबल इलाके में शिया समुदाय के लोगों द्वारा प्रदर्शन करने की कोशिश की गई, जिसे पुलिस ने रोकना चाहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीनगर में रही पाबंदियां

protests in srinagar over saudi execution

इससे गुस्साए लोगों ने पथराव शुरू कर दी। स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी दागे। लोगों ने सऊदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। इसके अलावा बडगाम, मागाम और खंदा में शांतिपूर्वक प्रदर्शन देखने को मिला।

बडगाम, जड़ीबल, मागाम के अलावा घाटी के अन्य इलाकों में, जहां शिया समुदाय बस्ता है, वहां शिया धर्मगुरु को फांसी दिए जाने के विरोध में बंद भी देखने को मिला। इसे ध्यान में रखते हुए कश्मीर विश्वविद्यालय द्वारा सोमवार को होने वाली परीक्षाएं रद कर दी थी।

गौरतलब है कि शिया समुदाय के धार्मिक नेता शेख निम्र अल-निम्र को सऊदी में फांसी दिए जाने के विरोध में कश्मीरी शिया नेता आगा सईद हस्सन ने लोगों से श्रीनगर के लाल चौक में एकत्रित होकर फांसी के विरोध में प्रदर्शन करने की अपील की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed