{"_id":"6455635607dd7954e60fead4","slug":"protest-wine-shop-road-jam-akhnoor-news-c-10-1-109122-2023-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: जड़ में शराब की दुकान खोलने के विरोध अखनूर-कलीठ मार्ग तीन घंटे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: जड़ में शराब की दुकान खोलने के विरोध अखनूर-कलीठ मार्ग तीन घंटे जाम
Sat, 06 May 2023 01:43 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Sat, 06 May 2023 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यौड़ियां। तहसील के गांव जड़ में शराब का ठेका खोलने का विरोध जारी है। शुक्रवार को क्षेत्र की नौ पचांयतों के लोगों ने अखनूर-कलीठ मुख्य मार्ग करीब तीन घंटे तक जाम कर सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान काफी संख्या में महिलाएं भी मौजूद रहीं। आक्रोशित लोगों ने कहा कि सरकार के इस मंसूबे को कामयाब नहीं होने देंगे।
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे पंचायत जड़ के सरपंच देस राज भगत ने बताया कि बीस अप्रैल को शराब की दुकान खुलने की जानकारी मिली। पंचायत कंड़ी क्षेत्र है, जहां मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। एसडीएम अखनूर को जड़ में शराब का ठेका नहीं खोलने के संबंध में ज्ञापन सौंपा था। लेकिन एक मई को सूचना मिली कि शराब की दुकान की अलाटमेंट हो गई है। इसके बाद फिर पंचायत रजवाल, ढोक खालसा, भलवाल ब्राह्मणा, पिरें तरेयाई और पंजग्राई के सरपंचों ने एसडीएम और एसडीपीओ को ज्ञापन सौंप कर अपील की गई कि लोग क्षेत्र में शराब की दुकान नहीं चाहते हैं। सरपंच देस राज ने बताया कि पंचायत के 65 फीसदी लोग अनपढ़ हैं और मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं। शराब की दुकान खुलने से माहौल खराब हो जाएगा। पंचायत में विकास बिलकुल जीरो है। 12 दिन के बाद वीरवार को पंचायत में पीने की पानी की आपूर्ति हुई है। तीन साल से लोग जल जीवन मिशन योजना को लागू करने की मांग कर रहे हैं। यह सब साजिश के तहत हो रहा है, जिसे कामयाब नहीं होने देंगे। पंचायत ढोक खालसा निवासी राजू शर्मा ने बताया कि हमें रोजगार चाहिए शराब की दुकान नहीं। उप राज्यपाल से मांग है कि हमें रोजगार, साफ पीने का पानी और जरूरत के अनुसार बिजली मुहैया करवाई जाए। शराब की दुकान नहीं चाहिए। इससे बच्चों का भविष्य बर्बाद हो जाएगा। स्वर्ण दास ने बताया कि सरकार शराब की दुकान खोल कर क्षेत्र के माहौल को खराब करने की कोशिश कर रही है। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी अखनूर और नायब तहसीलदार भलवाल ब्राह्मणा ने लोगों से बातचीत कर शांत किया। साथ ही आश्वासन दिया कि लोगों की बात को उप राज्यपाल तक पहुंचाया जाएगा।