फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Electricity news

Jammu News: बिजली चोरी की तो नपेंगे, 48 उपखंडों में कार्रवाई के लिए अधिकारी अधिकृत

विज्ञापन
Electricity news
- कटेगी सप्लाई, अधिकृत अधिकारियों की सूची सार्वजनिक करने के निर्देश
विज्ञापन

- निगम की वेबसाइट और कार्यालयों के नोटिस बोर्ड पर प्रदर्शित होगी सूची
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। बिजली चोरी करने वालों पर शिकंजा कसने के लिए जम्मू पावर डिस्ट्रीब्यूशन कॉरपोरेशन लिमिटेड (जेपीडीसीएल) ने कार्रवाई की जिम्मेदारी तय कर दी है। बिजली चोरी के मामलों में सप्लाई काटने के लिए अधिकृत अधिकारियों की सूची सार्वजनिक की जाएगी। जम्मू-कश्मीर के 48 उपखंडों के संबंधित कार्यकारी अभियंताओं को निर्देश दिए गए हैं। इस पहल का उद्देश्य उपभोक्ताओं को कार्रवाई करने वाले अधिकारियों की जानकारी उपलब्ध कराने के साथ बिजली चोरी पर अंकुश लगाने की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाना है।

निगम के मुख्य अभियंता (डिस्ट्रीब्यूशन) इंजीनियर अरशद हुसैन रेशी ने 17 अक्तूबर को सूचना विभाग को पत्र लिखकर अधिकृत अधिकारियों की सूची प्रकाशित करने की सिफारिश की है। जेपीडीसीएल के प्रबंध निदेशक ने आठ अक्तूबर को इस संबंध में पत्र जारी किया था। यह कदम संयुक्त विद्युत नियामक आयोग (जेईआरसी) के निर्देश के अनुपालन में उठाया गया है। निर्देश के अनुसार अधिकृत अधिकारियों की सूची निगम की वेबसाइट पर उपलब्ध कराने के साथ संबंधित कार्यालयों के नोटिस बोर्ड पर भी प्रदर्शित की जाएगी। इससे उपभोक्ता जान सकेंगे कि बिजली चोरी के मामलों में आपूर्ति काटने की कार्रवाई के लिए कौन अधिकारी अधिकृत हैं। बिजली चोरी से निगम को राजस्व का नुकसान होता है और विद्युत वितरण व्यवस्था प्रभावित होती है। ऐसे में अधिकृत अधिकारियों की सूची सार्वजनिक करने से कार्रवाई की प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ाने और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed