फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest to save sportspersons stuck in kashmir flood

घाटी की तबाही में फंसे हैं जम्मू के होनहार खिलाड़ी

Mon, 08 Sep 2014 01:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Mon, 08 Sep 2014 01:38 AM IST
विज्ञापन
protest to save sportspersons stuck in kashmir flood

घाटी की बाढ़ में फंसे खिलाड़ियों की सकुशल वापसी की मांग पर घर वालों ने रविवार को जम्मू में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। उनका आरोप था कि उनके बच्चे कई दिन से पानी में फंसे हुए हैं लेकिन उन्हें वहां से निकालने के लिए कुछ नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन


उन्होंने बचाव कार्यों में भी ओहदेदार लोगों को प्राथमिकता देने का आरोप लगाया। इस बीच तवी पुल को जाम करने पर प्रदर्शनकारियों की पुलिस के साथ धक्का मुक्की भी हुई। इसके बार प्रदर्शनकारियों ने नावाबाद पुलिस स्टेशन के बाहर विरोध जताया।
विज्ञापन


रविवार शाम को प्रेस क्लब के बाहर खिलाड़ियों के घरवालों ने प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों की पुलिस कर्मियों से कहासुनी भी हुई। प्रदर्शनकारी शालू मेहरा ने कहा कि उनका भाई गौतम मेहरा फुटबाल खिलाड़ी है और एक बैंक की ओर से खेलता है। वह श्रीनगर के जवाहर नगर के बाद राजपुरा में एक मकान की दूसरी मंजिल पर भी पानी में फंसा है लेकिन उसे निकालने के लिए कुछ नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह शीतल कुमारी ने बताया कि उनका बेटा रोहित श्रीनगर की बाढ़ में फंसा है। कई दिन से पानी में फंसे रहने के कारण उनकी हालत खराब हो गई है। बच्चे यहां तक कह रहे हैं कि जब हम वह जाएंगे, तभी हमें बचाने आओगे। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि दस के करीब ऐसे खिलाड़ी भारी बाढ़ में फंसे हैं। वे विभिन्न स्थानों पर फोन से अपनी जानकारी दे रहे हैं। इनमें कोई पहली तो कोई दूसरी मंजिल पर फंसा है और नीचे उफनते पानी का भयावह दृश्य है।


इस दौरान शिव सेना हिंदुस्तान के प्रधान अशोक गुप्ता और नरेंद्र गुप्ता ने कहा कि सरकार को ऐसी स्थिति को गंभीरता से लेना चाहिए। राज्य के लिए खेल रहे खिलाड़ियों को प्राथमिकता पर घाटी से निकालकर उनके घर वालों तक पहुंचाया जाए। उन्होंने सरकार से बचाव कार्यों में भी तेजी लाने पर जोर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed