फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest,samba news

स्नान घर का निर्माण कार्य बंद करवाने पर घेरा एसडीएम कार्यालय

विज्ञापन
protest,samba news
आरएस पुरा। ब्लॉक सुचेतगढ़ के गांव रंगपुर मौलानिया में बनाए जा रहे स्नान घर का निर्माण कार्य बंद करवाने पर गुस्साए ग्रामीणों ने शुक्रवार को एसडीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। लोगों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मांग की कि निर्माण कार्य दोबारा शुरू किया जाए। पंचायत के पूर्व सरपंच जसवीर सिंह समोत्रा की अध्यक्षता में दिए गए धरने में पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। गांव के प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम रामलाल को ज्ञापन सौंपकर जल्द काम शुरू करवाने की मांग की। नायब सरपंच राज कुमार व अन्य ने कहा कि गांव रंगपुर मौलानिया में महिलाओं के लिए स्नानघर का निर्माण कार्य कुछ दिन पहले पंचायत के सरपंच ने शुरू करवाया था, लेकिन कुछ लोगों ने संबंधित विभाग के समक्ष शिकायत दर्ज करवाई की स्नान घर का निर्माण कार्य तालाब में हो रहा है, जबकि यह तालाब से कुछ दूरी पर बनाया जा रहा है। तालाब भी गांव की ही संपत्ति है, ऐसे में स्नान घर का काम जल्द शुरू होना चाहिए। पूर्व सरपंच ने कहा कि पंचायत में लगातार हो रहे विकास कार्यों से कुछ लोग बौखलाए हुए हैं और काम रुकवाने के लिए इस तरह की दलीलें दे रहे हैं।
विज्ञापन

एसडीएम रामलाल शर्मा ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि जगह की निशानदेही की जाएगी और अगर स्नान घर तालाब की भूमि से बाहर बन रहा है तो निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। इस मौके पर अश्वनी कुमार, अनिता कुमारी सहित ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed