फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest

शिशु समाधि की जगह पर दुकानों के निर्माण के विरोध में प्रदर्शन

विज्ञापन
protest
आरएस पुरा। आरएस पुरा-सुचेतगढ़ मार्ग पर शिशु समाधि की भूमि पर दुकानों का निमार्ण करने के खिलाफ स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया। बाजार एसोसिएशन के प्रधान सचिन चोपड़ा की अध्यक्षता में लोगों ने आरएस पुरा नगर पालिका चेयरमैन सहित राज्य प्रशासन से निमार्ण कार्य बंद कराने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान सड़क मार्ग को बंद रखा गया।
विज्ञापन

बाजार एसोसिएशन के प्रधान सचिन चोपड़ा ने कहा कि आरएसपुरा-सुचेतगढ़ मार्ग पर सीमा सुरक्षा बल मुख्यालय के सामने खाली पड़ी भूमि पर शिशु समाधि है। यहां मृत बच्चों को दफनाया जाता है। उन्होंने नगर पालिका चेयरमैन पर भी मिलीभगत के आरोप लगाए। चोपड़ा ने कहा कि अगर शिशु समाधि की जगह पर दुकानों का निर्माण होगा तो लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी दी कि दुकानों का निर्माण बंद करवाया जाए नहीं तो आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन की सूचना पर तहसीलदार आरएस पुरा गनदीप कुमार सहित एसडीपीओ शबीर खान व थाना प्रभारी जयपाल शर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने निर्माण कार्य बंद कराने का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया। तहसीलदार गनदीप कुमार ने बताया कि यह भूमि औकाफ की है और निर्माण करवा रहे लोगो ने इसको औकाफ विभाग से लीज पर लिया है। अब स्थानीय लोग दुकानों के निर्माण का विरोध कर रहे हैं। वह इस बारे में विभाग को लिखेंगे।
विज्ञापन

नगर पालिका के चेयरमैन सतपाल पप्पी का कहना है कि उक्त भूमि औकाफ विभाग की है। जो लोग विरोध-प्रदर्शन कर रहे हं,ै उन्हें औकाफ विभाग से जमीन किस के नाम अलाट है, के बारे में जानकारी प्राप्त करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed