{"_id":"6339daf98c106b36282c55e1","slug":"protest-reasi-news-jmu269343787","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल शक्ति के अस्थायी कर्मियों ने की एकजुट होने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल शक्ति के अस्थायी कर्मियों ने की एकजुट होने की अपील
विज्ञापन
जलशक्ति विभाग के अस्थायी कर्मचारियों ने रैली निकाल जताया रोष।
- फोटो : REASI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासी। जल शक्ति विभाग के अस्थायी कर्मचारियों ने रविवार को 102वें दिन हड़ताल जारी रखते हुए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि दी। उनके चित्र पर फूलमालाएं चढ़ाते हुए अहिंसा की राह पर चलने को कहा। उन्होंने सुभाष चंद्र बोस को भी श्रद्धांजलि देते हुए सभी कर्मचारियों से एकजुट होने की अपील की।
यूनियन के प्रधान देवेंदर सिंह ने कहा कि वह कई दिनों से अहिंसा का रास्ता अपनाते हुए हड़ताल पर बैठे हैं। उनकी जो जायज मांगें हैं, वह उच्चाधिकारियों तथा एलजी प्रशासन के पास पड़ी हैं। उन मांगों की तरफ ध्यान देने की बजाय उनकी नौकरी को पूर्व सरकारों पर थोपा जा रहा है। भाजपा नेता कहते हैं कि नेकां, कांग्रेस के कार्यकाल में उन्हें विभागों में जगह दी गई थी।
प्रधान ने कहा कि अब उन्हें आर पार की लड़ाई लड़नी है। अहिंसा का रास्ता छोड़ हिंसा अपनानी पड़ेगी। सड़कों पर परिवार सहित उतर कर घेराव करना पड़ेगा। धरने पर बैठे कर्मचारियों को राजपूत युवा सभा के जिला प्रधान कुशल सिंह, नितिन नित, माइकल तथा आम आदमी पार्टी के जिला उपप्रधान इम्तियाज अहमद वानी ने भी संबोधित किया। बाद में कर्मचारियों ने एक रोष रैली पूरे नगर में निकाली, जिसमें मांगों को पूरा करने के लिए नारेबाजी की गई।