फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest

झुंड में रहने को मजबूर हैं तलवाड़ा विस्थापित

विज्ञापन
protest
तलवाड़ा कल्ब परिसर में धरना दे कर नारेबाजी करते हुए विस्थापित। - फोटो : REASI
रियासी। तलवाड़ा में अपनी मांगों को लेकर विस्थापितों का धरना प्रदर्शन रविवार को भी लगातार जारी रहा। कई विस्थापित परिवार तलवाड़ा के क्लब में इकट्ठा हुए और सभी ने मिल कर जोरदार नारेबाजी की। उन्होंने बताया कि रहने की व्यवस्था न होने से वे झुंड में रहने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

विस्थापितों ने कहा कि उनके आवासों को नुकसान पहुंचे एक सप्ताह से भी ज्यादा समय हो गया है। इस दौरान प्रशासन ने उनको सुविधा के तौर पर शेड और स्कूल उपलब्ध करवाया है। लोग अपने परिवारों के साथ यहां झुंड में रहने को मजबूर हैं। काम करने के लिए वे दिहाड़ी पर भी नहीं जा पा रहे। इस दौरान सभी ने एकजुट होकर प्रशासन से मांग की कि उन्हें सिर छिपाने के लिए उचित स्थान दिया जाए।
विज्ञापन

इसके साथ ही उन्हें भूस्खलन में हुए नुकसान का भी मुआवजा दिया जाए। विस्थापित नेताओं ने कहा कि वे अपना हक लेने के लिए जल्द ही कोर्ट का दरवाजा खटखटायेंगे। साथ ही सड़कों पर उतरकर धरना प्रदर्शन भी करेंगे। इस दौरान आपस में बैठक कर आगामी रणनीति पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed