{"_id":"62f2a93c954b28585d0202e6","slug":"protest-reasi-news-jmu265693277","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने पानी के टैंक का काम रुकवाया, लगाया ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने पानी के टैंक का काम रुकवाया, लगाया ताला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौनी। तहसील के गझोड क्षेत्र में स्थानीय लोगों ने नाले में बनाए जा रहे पानी के टैंक के काम को रुकवाकर ताला लगा दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने जल शक्ति विभाग की दोहरी नीति की निंदा करते हुए रोष जताया।
मंगलवार को काफी ग्रामीण टैंक के पास इकट्ठा हुए। ग्रामीण राजकुमार, चैन सिंह, मंगू सिंह, जोगिंदर सिंह, गुली राम, संसार सिंह ने बताया कि उनके गांव के साथ रोलकियां व बिदरा में पानी देने के लिए टैंक बनाने का काम शुरू किया गया था। टैंक बनाने के बाद वहां मोटर भी लगा दी गई। इसके बावजूद उन्हें पानी नहीं मिल रहा। विभाग ने नाले में एक और टैंक का निर्माण कर वहां से जलापूर्ति अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में देने की तैयारी की है। लेकिन, स्थानीय लोग ऐसा नहीं होने देंगे।
ग्रामीणों ने कहा कि नए बनाए टैंक से पानी कहां देना है, इस पर उनको कोई ऐतराज नहीं है। लेकिन, पहले उनके गांव में पानी शुरू किया जाए। इस दौरान ग्रामीणों ने विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद फोन पर जेई दीपक शर्मा से बात की गई। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के बाद ग्रामीणों की एक बैठक कर सभी बातों को साफ किया जाएगा। उसके बाद ही पानी शुरू किया जाएगा। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि उनके यहां बनाए टैंक की मशीनरी को विभाग ने किसी दूसरे स्थान पर लगा दिया है।