{"_id":"620161cd264a51171a20d7b6","slug":"protest-reasi-news-jmu2533741105","type":"story","status":"publish","title_hn":"कच्चे माल के मूल्यों में सुधार कराए प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कच्चे माल के मूल्यों में सुधार कराए प्रशासन
विज्ञापन
रियासी में ड़ाक बंगला के बाहर ट्रेक्टर मालिकों,चालकों से बात करते हुए पूर्व मंत्री।
- फोटो : REASI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासी। खनन ब्लॉक से मिलने वाले कच्चे माल के मूल्यों में सुधार लाने की मांग को लेकर सोमवार को ट्रैक्टर ट्राली के मालिकों, चालकों और कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने स्थानीय डाक बंगला के बाहर इकट्ठा होकर खनन विभाग और जिला प्रशासन होश में आओ के नारे लगाए।
इस दौरान कहा गया कि खनन विभाग ने जो मूल्य तय किए हैं, उनसे काफी घाटा हो रहा है। मजदूरों को भी इससे परेशानी है। प्रशासन के निर्देश पर जारी किए गए मूल्यों में सुधार लाना जरूरी है, ताकि सभी को फायदा मिल सके। बाद में सभी ने नारेबाजी करते हुए मिनी सचिवालय तक पैदल मार्च निकाला, लेकिन सचिवालय का गेट बंद कर दिया गया।
इसके बाद सभी लोग गेट के बाहर ही धरना देकर बैठ गए। इस पर उपायुक्त ने उन्हें संदेशा भेजा कि वह कुछ बैठकों में व्यस्त हैं, उनसे बाद में मुुलाकात की जाएगी। धरना प्रदर्शन में शामिल सभी लोगों ने कहा कि अगर दो-तीन दिनों में उन की परेशानी हल नहीं हुई तो वे ब्लॉक तथा तहसील स्तर पर ट्रैक्टर सहित धरना प्रदर्शन शुरू करेंगे।
विज्ञापन
मौके पर प्रदर्शनकारियों का समर्थन करने के लिए कांग्रेस के पूर्व मंत्री जुगल किशोर शर्मा, वरिष्ठ नेता मुंशी राम सलालिया, युवा जिला प्रधान अजय सलालिया, बिशन मगोत्रा, जम्मू कश्मीर किसान तहरीक के जिला प्रधान सोहन लाल शर्मा, नेशनल कांफ्रेंस के जिला महासचिव तारिक भट्ट, सीला के सरपंच रवि कुमार, पार्षद रवि नाग, नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष यश वर्मा, सुरिंदर कुमार भगत, देव राज भगत, आदि मौजूद रहे।

रियासी में मिनी सचिवालय तक पैदल मार्च कर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शनकारी।- फोटो : REASI