{"_id":"6192ba49602cf1301f383e74","slug":"protest-reasi-news-jmu247907141","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यकारी अभियंता के कमरे में धरना देकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यकारी अभियंता के कमरे में धरना देकर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
जलशक्ति विभाग के मुख्य अभियंता के कार्यालय में धरना देते हुए अस्थाई कर्मचारी।
- फोटो : REASI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासी। वार्ड 12 में स्थित जल शक्ति विभाग के मुख्य अभियंता कार्यालय में सोमवार को अस्थायी कर्मचारियों ने हंगामा किया। इस दौरान कार्यकारी अभियंता अशोक गुप्ता के कमरे में कर्मचारी धरना देने बैठ गए।
जोरदार नारेबाजी करते हुए कहा गया कि उनकी मांगों की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। सोमवार सुबह अस्थायी कर्मचारी अपनी समस्याओं को लेकर डीसी से मिलने पहुंचे, जहां उनको मिलने नहीं दिया गया। बाद में वह अपनी परेशानी लेकर कार्यकारी अभियंता के पास पहुंचे, जिन्होंने भी उनसे साथ ठीक से बात नहीं की। कर्मचारी अपने वेतन की मांग कर रहे हैं। इसके साथ ही वर्षों से काम करने वाले कर्मचारियों को स्थायी करने के लिए नीति बनाने की भी बात कही गई।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि तीन वर्ष पहले उनको स्थायी करने का आश्वासन दिया गया था। उनके नाम दर्ज कर फाइलों को तैयार किया गया, लेकिन उन पर क्या कार्रवाई हुई है? इसके बारे में कुछ पता नहीं है। मौके पर अधिकारी ने कहा कि वह इस संदर्भ में अपने उच्चाधिकारियों से बात करेंगे। जहां तक संभव होगा, उनकी समस्याओं को दूर किया जाएगा। भड़के कर्मचारियों ने कहा कि कुछ दिनों के भीतर उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो वह सड़कों पर उतर आएंगे।