फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Protest

चंद्रकोट में वसीम रिजवी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

विज्ञापन
Protest
रामबन। उत्तर प्रदेश में शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष वसीम रिजवी के खिलाफ जिले के चंद्रकोट में दर्जनों मुसलमानों ने विरोध प्रदर्शन किया। शिया और सुन्नी समुदाय के लोग ने सुप्रीम कोर्ट में रिजवी की याचिका, इस्लाम और पैगंबर मुहम्मद पर की टिप्पणी से भड़के हुए थे।
विज्ञापन

शुक्रवार की नमाज के बाद लोग जामिया मस्जिद इमामिया के सामने जमा हुए और नारेबाजी की। साथ ही रिजवी का पुतला फूंक कर प्रदर्शनकारियों और मौलवी सैयद सममेर काजमी ने रिजवी की गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने कहा कि वसीम रिजवी के खिलाफ अनगिनत प्राथमिकी दर्ज होने के बावजूद वह निडर घूम रहा है। वह इस्लाम का दुश्मन है और जानबूझकर मुसलमानों का अपमान कर रहा है।
विज्ञापन

मौलवी ने रिजवी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि रिजवी शिया और सुन्नी समुदायों के बीच दरार पैदा करने की कोशिश कर रहा है। हालांकि, दोनों समुदाय उसके खिलाफ एकजुट हैं। इस तरह के व्यक्ति का समाज के हर कोने से बहिष्कार किया जाना चाहिए, क्योंकि वह पवित्र पुस्तक और पैगंबर मुहम्मद के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करके समुदाय की शांति को भंग करना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed