{"_id":"616c69c06bfb9622f165ad9d","slug":"protest-ramban-news-jmu2459887186","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व विधायक के नेतृत्व में जल शक्ति विभाग का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व विधायक के नेतृत्व में जल शक्ति विभाग का विरोध
विज्ञापन
Protest
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामबन। परी बस्सी कांगा क्षेत्र में जलापूर्ति प्रभावित होने पर पूर्व विधायक मास्टर अशोक कुमार के नेतृत्व में स्थानीय निवासियों ने जल शक्ति विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने विभाग के खिलाफ नारेबाजी भी की।
अशोक कुमार ने कहा कि क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति नहीं होने से क्षेत्र के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। महिलाओं को पानी लाने के लिए एक किलोमीटर का सफर तय करना पड़ता है वह भी चश्मों से पानी ला रही हैं। हर घर को पीने योग्य पानी पाइप से उपलब्ध कराने का सरकार का दावा धरातल पर दिखाई नहीं देता।
सरकार का दावा है कि वह जल शक्ति अभियान के तहत करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर स्थिति अलग है। क्षेत्र के लोग छह साल से पेयजल किल्लत का सामना कर रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों सहित गांव के प्रतिनिधियों ने कई बार इस मामले को संबंधित अधिकारियों के संज्ञान में लाया। बावजूद इसके समस्या के समाधान के लिए कुछ नहीं किया गया। जल शक्ति विभाग क्षेत्र में पानी की कमी को दूर करने में विफल रहा है। उन्होंने अधिकारियों से पानी के टैंकरों से निवासियों को पानी उपलब्ध कराने की अपील की ताकि क्षेत्र के लोगों को पानी की कमी का सामना न करना पड़े।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि विभाग क्षेत्र में जलापूर्ति करने में विफल रहता है तो उनके पास सड़क पर आने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है।