फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest

रामबन में समस्याओं से परेशान लोगों का हल्ला बोल

विज्ञापन
protest
रामबन। जम्मू-श्रीनगर हाईवे के निर्माण कार्य से उत्पन्न समस्याआें से परेशान लोगों के सब्र का बांध टूट गया। वीरवार को उन्होंने कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष अरुण सिंह राजू के नेतृत्व में हाईवे जाम कर प्रशासन, हाईवे अथारिटी ऑफ इंडिया और निर्माण कंपनी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर आवाज बुलंद की। वहीं, पुराने मार्ग की हालत को जल्द सुधारने सहित अन्य मांगों को पूरा करने की गुहार लगाई। इस दौरान हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगी रही, जिस कारण वाहन चालकों और यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष ने कहा कि रामबन में फोर लेन सड़क परियोजना निर्माण कार्य के कारण पुराने मार्ग की हालत खराब हो गई है। नाशरी से लेकर के बनिहाल तक हाईवे पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं। धुल-मिट्टी उड़ने से वातावरण भी दूषित हो रहा है। इससे क्षेत्रवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से रामबन में धुल मिटटी उड़ने से गांव-गांव तक घरों में धुल पहुंच रही जिसकी वजह से महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग, नौजवानों, दुकानदार इसे प्रभावित हो रहे हैं। उपराज्यपाल एवं डीसी से रामबन के लोगों की समस्याओं का जल्द समाधान करने की मांग उठाई है। वहीं, जल्द कदम नहीं उठाने पर सड़कों पर उतरने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

इस विरोध प्रदर्शन के दौरान थाना प्रभारी ने मौके पर पहुंच कर प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को लेकर के उच्च अधिकारियों को सूचित किया गया। डीएसपी हेडक्वार्टर राजेंद्र सिंह प्रशासनिक अधिकारी के साथ मौके पर पहुंचे आश्वासन देकर लोगों को शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed