फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest news

Jammu News: मजदूर और किसान विरोधी नीतियों के विरोध में निकाला पैदल मार्च

विज्ञापन
protest news
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मीरां साहिब। गांव इंदिरा नगर से आरएस पुरा तक मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी जम्मू-कश्मीर किसान तहरीक के बैनर तले किसानों ने 12 किलोमीटर पैदल मार्च किया। इसमें वर्ष 2025 के लेबर कोड और 2026 के बिजली संशोधन विधेयक का विरोध किया। पार्टी के सचिव कामरेड हरि सिंह ने कहा कि ये नीतियां बड़े कॉरपोरेट्स के पक्ष में बनाई गई हैं। इससे मजदूरों, किसानों और आम जनता को नुकसान पहुंचेगा। तहरीक के प्रधान किशोर कुमार ने कहा कि श्रम कानून मजदूरों के अधिकारों को कमजोर करते हैं और बिजली संशोधन से बिजली के निजीकरण तथा उपभोक्ताओं के लिए ज्यादा दरों का खतरा बढ़ेगा। मोदी सरकार ने अमेरिका के साथ ट्रेड समझौता किया है। इससे देश के किसानों को नुकसान होगा। इसके विरोध में 24 मार्च को दिल्ली चलो अभियान को मजबूत बनाने के लिए इंदिरा नगर से आरएस पुरा तक 12 किलोमीटर पैदल मार्च निकाला गया। इस माैके पर ट्रेड यूनियन नेता मनदेव सिंह, सीटू के सचिव जगदीश शर्मा, रोमेश चंद्र, बाबा राम, किसानसभा के उपप्रधान सेवा राम सहित कई सगठनों के किसान भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed