फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest news

Jammu News: विस्थापितों ने सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
protest news
आरएस पुरा। पीओजेके डीपीएस की ओर से युवा नेता अंकुश रैना की अध्यक्षता में आरएस पुरा-जम्मू मार्ग पर स्थित दलजीत चौक में विरोध-प्रदर्शन कर जम्मू जिले के पहाड़ी क्षेत्र के रहने वाले विस्थापितों की जा रही अनदेखी को दूर करने की मांग की।
विज्ञापन

इस दौरान जम्मू कश्मीर प्रशासन व केंद्र सरकार की गलत नीतियों को लेकर नारेबाजी की गई। अंकुश रैना ने कहा कि आजादी के बाद पाक अधिकृत कश्मीर से आए परिवार अपनी संपत्ति छोड़ने के साथ ही कई परिवार के लोगों ने अपनी जानें गवाईं। जम्मू कश्मीर केंद्रशासित प्रदेश में केंद्र की सरकार की ओर पहाड़ी क्षेत्र के लोगों को आरक्षण दिया गया लेकिन जम्मू संभाग के सांबा, कठुआ व जम्मू जिले के रहने वाले पाक अधिकृत कश्मीर के विस्थापितों की अनदेखी की जा रही है। इस दौरान विस्थापित समाज के पूर्व सरपंचों बिन्नी शर्मा, कौशल शर्मा, ओम प्रकाश शर्मा, कांता शर्मा सहित सेवानिवृत्त कैप्टन कुंदन लाल शर्मा, प्रतीक शर्मा, दवेंद्र सिंह, माणिक शर्मा, धीरज शर्मा, नरेश शर्मा, कुंदन पहलवान आदि ने केंद्र सरकार की ओर से विस्थापितों के हर परिवार को साढ़े पांच लाख रुपये की राशि दी गई लेकिन अब भेदभाव किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed