{"_id":"69c304271a2a1386a70d4573","slug":"protest-news-samba-news-c-289-1-sjam1009-111535-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: स्वास्थ्य कर्मी हड़ताल पर, ओपीडी सेवाएं रहीं ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: स्वास्थ्य कर्मी हड़ताल पर, ओपीडी सेवाएं रहीं ठप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- जनवरी से रोका गया ढाई दिन का वेतन बहाल करने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। जम्मू-कश्मीर मेडिकल इंप्लाइज फेडरेशन के आह्वान पर जिले के स्वास्थ्य कर्मचारियों ने मंगलवार को काम छोड़ हड़ताल की। इससे ओपीडी सेवाएं ठप रहीं। इससे मरीज परेशान हुए।
कर्मचारी जनवरी से सरकार की ओर से रोका गया ढाई दिन का वेतन बहाल करने की मांग कर रहे हैं। संगठन के अध्यक्ष कुलदीप दबगोतरा ने बताया कि जिले के पुरमंडल, रामगढ़ और नड ब्लाॅक में भी ओपीडी सेवाएं ठप रहीं। सभी स्वास्थ्य संस्थानों में कर्मियों ने एकजुटता दिखाते हुए हड़ताल का समर्थन किया। कर्मचारी नेता नवीन शर्मा, शाम सुंदर, निशा, कमला देवी, कुलदीप चलोत्रा और विजय कुमार ने धरना स्थल पर पहुंचकर समर्थन दिया। कर्मचारियों ने रविवार और राजपत्रित अवकाश के दिनों में किए गए कार्य के बदले ढाई दिन के लंबित वेतन के भुगतान की मांग की। उन्होंने कहा कि लंबे समय से इन बकाया राशि का भुगतान नहीं किया गया है। फेडरेशन के नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि मांगें जल्द पूरी नहीं की गईं तो आंदोलन तेज किया जाएगा। कर्मचारियों ने घोषणा की कि 25 मार्च को भी हड़ताल जारी रहेगी।