{"_id":"69c30379ac46a82eba06f5fd","slug":"protest-news-samba-news-c-272-1-raj1001-106849-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: जीएमसी राजोरी में गैर-गजेटेड कर्मियों \nका प्रदर्शन, बंद रखीं ओपीडी सेवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: जीएमसी राजोरी में गैर-गजेटेड कर्मियों का प्रदर्शन, बंद रखीं ओपीडी सेवाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोरी/नाैशेरा। जीएमसी राजोरी के गैर-गजेटेड कर्मचारियों ने मंगलवार को कामछोड़ हड़ताल की। अस्पताल परिसर में शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। ओपीडी सेवाएं बंद रखीं। डाॅक्टरों ने मरीजों की देखभाल में बाधा से बचने के लिए आपातकालीन सेवाएं जारी रखीं। कर्मचारी फेडरेशन के जिला अध्यक्ष नासीर खान ने बताया कि सरकार ने ढाई दिन के वेतन पर रोक लगा दी है। कर्मचारी नए जीएमसी में सेवा भर्ती नियमों के तत्काल अंतिमकरण की मांग कर रहे हैं जो वर्ष 2019 से लंबित है। गैर-गजेटेड कर्मचारी छह वर्षों से एक ही पद पर बने हुए हैं जबकि गजेटेड कर्मचारियों को पदोन्नति मिली है। जीएमसी के प्रिंसिपल डॉ. एएस भाटिया ने कर्मचारियों को आश्वस्त किया कि मामला सरकार के साथ उठाया गया है और विचाराधीन है। उधर नाैशेरा में मेडिकल इंप्लाइज फेडरेशन के ब्लाॅक प्रधान की अध्यक्षता में स्वास्थ्य कर्मियों ने काम छोड़ हड़ताल की। इसमें योगेश चौधरी, भारत भूषण, अभिलाषा शर्मा, रोमित कौर, कंचन कौर, गौरव रैना, शौकत अली, राकेश खजूरिया आदि कर्मचारी शामिल हुए। संवाद
-- -- -- -
पुंछ में स्वास्थ्य कर्मियों ने दिया धरना
पुंछ। पुंछ में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने मंगलवार को ढाई दिन का वेतन जारी करने की मांग को लेकर राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल में धरना दिया। मेडिकल इंप्लाइज फेडरेशन के जिला प्रधान सुरेंद्र सिंह की अगुवाई में काम छोड़ हड़ताल की। संवाद
विज्ञापन
पुंछ में स्वास्थ्य कर्मियों ने दिया धरना
पुंछ। पुंछ में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने मंगलवार को ढाई दिन का वेतन जारी करने की मांग को लेकर राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल में धरना दिया। मेडिकल इंप्लाइज फेडरेशन के जिला प्रधान सुरेंद्र सिंह की अगुवाई में काम छोड़ हड़ताल की। संवाद
विज्ञापन