{"_id":"697e723a0a46b8b9ac073354","slug":"protest-news-samba-news-c-269-1-jou1001-102130-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: नहीं मिल रहा यूरिया, प्रदर्शन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: नहीं मिल रहा यूरिया, प्रदर्शन की चेतावनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों ने दी चेतावनी - दो दिन में खाद नहीं मिली तो सड़क पर उतरेंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यौड़ियां/परगवाल। छंब विधानसभा क्षेत्र के किसानों को गेहूं की फसल के लिए यूरिया खाद नहीं मिल रही है। किसानों ने प्रदर्शन की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा की सोमवार तक खाद नहीं मिली तो सड़क पर उतरेंगे। शनिवार को नेकां नेता बलदेव सिंह भाऊ ने सीमावर्ती गांव पलातन, पंजतूत, ठंगर बदोवाल आदि का दौरा कर किसानों की समस्याएं सुनीं। किसानों ने बताया कि खाद नहीं मिल रही। आरोप लगाया कि एक तरफ केंद्र सरकार किसानों की आय दोगना करने के जुमले दिखा रही है लेकिन अगर जमीनी स्तर पर हाल देखा जाए तो लोग परेशान हैं। किसान विजय सिंह, तिलक राज व वरियाम सिंह ने बताया कि हम लोग पिछले कई दिनों से खाद के लिए सरकारी डिपो के चक्कर लगा रहे हैं। बारिश भी हुई है अब फसल को यूरिया की जरूरत है लेकिन नहीं मिल रही। परगवाल के किसान रघुवीर सिंह, रमेश सिंह का कहना है कि हर बार किसानों को खाद की कमी से जूझना पड़ता है। कृषि विभाग को इस कमी को दूर करने के लिए कारगर कदम उठाने चाहिए।