{"_id":"69af33450350660ae20a22c4","slug":"protest-news-political-samba-news-c-289-1-sba1003-111311-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: अमेरिका के साथ ट्रेड डील के विरोध \nमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: अमेरिका के साथ ट्रेड डील के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- समझौते को देश के किसानों, छोटे व्यापारियों व स्थानीय उद्योगों के हितों के खिलाफ बताया
- केंद्र सरकार से पुनर्विचार करने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। अमेरिका के साथ ट्रेड डील के विरोध में सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सांबा में प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन जिला प्रधान संजीव शर्मा और वरिष्ठ नेता यशपाल कुंडल के नेतृत्व में किया गया। इसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।
कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कि यह समझौता देश के किसानों, छोटे व्यापारियों और स्थानीय उद्योगों के हितों के खिलाफ है। उन्होंने बताया कि इस तरह के समझौते से विदेशी कंपनियों को फायदा होगा जबकि देश के छोटे उद्योगों और किसानों को नुकसान उठाना पड़ सकता है।
कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शहर के बस स्टैंड से मुख्य चौक तक रैली निकाली। नारेबाजी कर सरकार से इस ट्रेड डील पर पुनर्विचार करने की मांग की। जिला प्रधान संजीव शर्मा और वरिष्ठ नेता यशपाल कुंडल ने कहा कि किसी भी अंतरराष्ट्रीय समझौते से पहले सरकार को देश के किसानों, व्यापारियों और आम जनता के हितों को प्राथमिकता देनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने इस मुद्दे पर ध्यान नहीं दिया तो कांग्रेस पार्टी आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज करेगी। प्रदर्शन के दौरान बबल गुप्ता, विनोद कुमार समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।