फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest news

Jammu News: आज अस्थायी कर्मी करेंगे प्रदर्शन, निकाल सकते हैं रैली

विज्ञापन
protest news
- सुबह दस बजे शुरू होगा प्रदर्शन, जम्मू संभाग के कर्मी लेंगे भाग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जलशक्ति विभाग के अस्थायी कर्मचारी सरकार का घेराव करने की तैयारी में हैं। वीरवार सुबह दस बजे बीसी रोड स्थित जलशक्ति कार्यालय में प्रदर्शन होगा। रैली भी निकाली जा सकती है। प्रदर्शन में जम्मू संभाग के कर्मचारी भाग लेंगे।

कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारी रवि हंस, होशियार सिंह ने बताया कि लंबे समय से मांगों की अनदेखी की जा रही है। पिछले विधानसभा सत्र के दाैरान भी आवाज बुलंद की गई थी। इसके बाद फाइल सचिवालय तक पहुंची लेकिन अभी तक कोई फैसला नहीं लिया गया है। इस दौरान कई कर्मचारी घायल भी हुए थे। इस बार फिर से तैयारी है। सरकार का घेराव किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को नियमित नहीं किया जा रहा है। यूटी की तर्ज पर मानदेय जारी नहीं हो रहा है। 70 माह का मानदेय अभी तक जारी नहीं हुआ है। यूनियन ने कहा कि सरकार मांगों को नहीं मान रही। प्रदेश भर में 32 हजार कर्मचारी अस्थायी तौर पर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed