फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest news

Jammu News: एमडी ने मांगा एक माह, हड़ताल से हटे पीडीडी के अस्थायी कर्मी

विज्ञापन
protest news
तीन दौर की वार्ता के बाद स्थगित की हड़ताल, एक माह में मांगें पूरी करने का आश्वासन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। बिजली विभाग के अस्थायी कर्मियों ने एक महीने के लिए हड़ताल स्थगित कर दी है। जेपीडीसीएल के एमडी और चीफ इंजीनियर से तीन दौर की वार्ता के बाद यह फैसला लिया गया। इसके पहले बैठक में एमडी ने कर्मियों से कहा कि इस समय अमरनाथ यात्रा चल रही है। एक महीने तक वे लोग हड़ताल न करें। इसी बीच उनकी वरिष्ठता सूची और डीपीएल करा ली जाएगी। इस आश्वासन पर हड़ताल को स्थगित कर दिया गया है। एक महीने के बीच जेपीडीसीएल ने कोई निजी नियुक्ति न करने का आश्वासन भी दिया।

कर्मचारी यूनियन के प्रधान अखिल शर्मा ने बताया कि एमडी और चीफ इंजीनियर से बात हुई है। उन्होंने कहा है कि एक महीने के भीतर वरिष्ठता सूची तैयार की जाएगी। साथ ही इसकी डीपीसी भी कराई जाएगी। यह भी कहा गया है कि कर्मियों को स्थायी किया जाएगा। इसमें किसी तरह का विवाद नहीं है। स्थायी करने का मामला बोर्ड के समक्ष उठाया जाएगा। इस आश्वासन के बाद फिलहाल एक महीने के लिए हड़ताल स्थगित कर दी गई है। प्रधान ने यह भी बताया कि गांधीनगर क्षेत्र में ठेके पर कुशल कर्मियों को रखने का टेंडर भी रद्द कर दिया है। विभाग कोई निजी कर्मी नहीं रखेगा। इसका आश्वासन भी दिया गया है। कर्मचारी स्थायी न करने और विभाग में निजी कर्मियों को रखने के विरोध में तीन दिन से हड़ताल पर थे। कर्मियों ने अगले 48 घंटे के लिए हड़ताल बढ़ाने की घोषणा भी कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed