फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest,kidney transplant,jammu news

डिग्याना और प्रेस क्लब में गरजे किसान

विज्ञापन
protest,kidney transplant,jammu news
जम्मू। कृषि कानूनों के विरोध में शुक्रवार को किए गए भारत बंद का जम्मू-कश्मीर में मिला-जुला असर रहा। शहर में दो जगहों पर किसानों ने प्रदर्शन कर इस आंदोलन को समर्थन दिया। किसान तहरीक के बैनर तले कुछ संगठनों ने डिग्याना और प्रेस क्लब जम्मू के बाहर प्रदर्शन कर कृषि कानूनों का विरोध किया। प्रेस क्लब में प्रदर्शन के दौरान सीपीआई (एम) के वरिष्ठ नेता मोहम्मद यूसुफ तारीगामी ने कहा कि केंद्र सरकार किसान विरोधी नीतियां ला रही है, इससे किसानों को नुकसान हो रहा है। प्रदर्शनकारियों ने कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग दोहराई।
विज्ञापन

डिग्याना में भी किसान संगठनों ने प्रदर्शन कर मोदी सरकार को कोसा। किसान नेताओं ने कहा कि किसी भी कीमत पर कृषि कानूनों को लागू नहीं होने देंगे। देशभर में हर स्तर पर इसका विरोध किया जा रहा है। सरकार किसानों पर मनमाने फैसले थोप रही है। उन्हें फसलों के उचित दाम नहीं मिल पा रहे। दिल्ली में किसान नेताओं पर हत्याचार हुआ है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि जब तक मांगों को पूरा नहीं किया जाता आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed