फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest,kathua news

पक्की गली के लिए बीडीओ के खिलाफ सड़क पर उतरे नागरिक

विज्ञापन
protest,kathua news
कठुआ। दो माह पहले हुई बारिश में भूमि कटाव से खराब हुआ रास्ता दुरुस्त न होने से नाराज बगियाल के वार्ड 8 के निवासियों ने गली पक्की कराने की मांग करते हुए प्रखंड विकास अधिकारी के खिलाफ प्रदर्शन किया है। ग्रामीणों ने ग्रामीण विकास विभाग पर अनदेखी किए जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे मीर चंद ने कहा कि गांव में आज तक लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा देने के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई है। करीब 2 माह पहले हुई भारी बारिश के बाद भूमि कटाव से गांव को जाने वाला रास्ता पूरी तरह से बदहाल हो गया है। युवा तो जैसे- तैसे पार कर ले रहे है लेकिन बुजुर्गो, और और दिव्यांग को इसका रोज सामना करना पड़ रहा है। इसके बावजूद अभी तक न तो किसी राजनेता ने गांव के लोगों की समस्या को सुलझाने के लिए कोई पहल की है और ना ही ग्रामीण विकास विभाग समस्या का समाधान करने के लिए कुछ कर रहा है। जिसके चलते गांव के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में कई बार पंच-सरपंचों के अलावा ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों को भी अवगत कराया गया है। लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। उन्होंने ग्रामीण विकास विभाग से जल्द कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed