फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest,jammu news,student protest,electercity

बिजली कटौती पर बिफरे जम्मू विवि के छात्र

विज्ञापन
protest,jammu news,student protest,electercity
जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने वीरवार को बिजली कटौती पर प्रदर्शन कर सरकार व संबंधित विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। छात्रों ने सरकार पर अन्य राज्यों को बिजली बेचने का आरोप लगाया। विश्वविद्यालय गेट के बाहर सड़क पर प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे छात्र संगठन नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष महेश बक्शी ने कहा कि प्रदेश में बिजली आपूर्ति सुचारु नहीं हो पा रही। इससे शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित हो रही है। विधायक से लेकर मेयर, डिप्टी मेयर, पार्षद और अन्य जन प्रतिनिधि लोगों को झूठे आश्वासन देते हैं। हर बार गर्मी में बिजली की समस्या खड़ी हो जाती है, जिसका सरकार समाधान नहीं कर पा रही। 24 घंटे में मात्र आठ-दस घंटे ही बिजली मिल पा रही है। छात्र सुशांत अबरोल, विजय देवल, आशुतोष आदि ने कहा कि प्रदेश में बिजली-पानी दे पाने में सरकार विफल रही है। जम्मू-कश्मीर में कई बिजली परियोजनाएं चल रही हैं, बावजूद इसके प्रदेश को पर्याप्त आपूर्ति नहीं की जा रही। छात्रों ने चेतावनी दी कि बिजली कटौती बहाल नहीं हुई तो प्रदर्शन तेज कर देंगे। इस दौरान में नरेश कुमार, शर्मिला चौधरी सहित अन्य विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed