{"_id":"617c51635009ff40a678c7a8","slug":"protest-jammu-news-jmu246869883","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा में गिरफ्तार कश्मीरी छात्र के परिवार ने किया प्रदर्शन, रिहाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में गिरफ्तार कश्मीरी छात्र के परिवार ने किया प्रदर्शन, रिहाई की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के एक कश्मीरी छात्र के परिवार वालों ने शुक्रवार को श्रीनगर में प्रदर्शन किया और अपने बेटे की तत्काल रिहाई की मांग की। उक्त छात्र को उत्तर प्रदेश के आगरा में देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
शुक्रवार को बांदीपोरा के शौकत अहमद गनी के परिवार के सदस्य श्रीनगर की प्रेस एन्क्लेव में एकत्र हुए। यहां उन्होंने बेटे की रिहाई की मांग की गई। परिवार का कहना है कि उनका बेटा, जिसे टी20 विश्व कप में भारत पर पाकिस्तान टीम की जीत के कथित तौर पर जश्न मनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है, आगरा कॉलेज में पढ़ रहा है।
उन्होंने कहा कि हम गरीब परिवार से हैं और सरकार ने हमारे बच्चे को कॉलेज के बाहर पढ़ने में मदद की है। शौकत की मां हफीजा ने सरकार से अपील की है कि अगर बेटे ने कोई गलती की है, तो माफ कर दें। कहा कि मेरा बेटा ही मेरी एकमात्र आशा है। मैं उसे सलाखों के पीछे नहीं देख सकती।
विज्ञापन
गौरतलब है कि उन्होंने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से व्यक्तिगत रूप से इस मामले में हस्तक्षेप करने और मानवीय आधार पर उनके बेटे की रिहाई की अपील की है। बता दें कि टी20 विश्व कप में हाल के क्रिकेट मैच में भारत पर पाकिस्तानी टीम की जीत के लिए कथित तौर पर नारेबाजी करने और जश्न मनाने के आरोप में तीन कश्मीरी छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था और उन्हें गिरफ्तार किया गया था।