फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest,jammu news

सेवा विस्तार के लिए पैरा मेडिकल कर्मी अड़े, देर रात जीएमसी का गेट बंद कर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
protest,jammu news
जम्मू। इमरजेंसी कोविड रिस्पांस पैकेज के तहत अनुबंध पर तैनात पैरा मेडिकल कर्मियों ने सेवा विस्तार के लिए बुधवार रात जीएमसी में जोरदार प्रदर्शन का जीएमसी का मेन गेट बंद कर दिया। इससे मरीजों और तीमारदारों को भीतर जाने में परेशानी हुई। केंद्र के उक्त पैकेज के तहत जीएमसी सहित अन्य एसोसिएटेड अस्पतालों में करीब 600 अनुबंधित पैरा मेडिकल कर्मियों की सेवाएं 30 सितंबर को समाप्त हो रही हैं। इन सेवाओं का विस्तारीकरण न करने के विरोध में गुस्साए कर्मियों ने बुधवार रात कामकाज ठप कर धरना शुरू कर दिया। आरोप लगाया कि अन्य राज्यों में अनुबंध कर्मियों की सेवाओं का विस्तार किया गया है, लेकिन यहां अधिकारी इसको नजरअंदाज कर रहे हैं। देर रात तक सैकड़ों कर्मी अस्पताल परिसर में धरना देकर बैठे हुए थे।
विज्ञापन

कोविड की दूसरी लहर के दौरान केंद्रीय योजना के तहत जीएमसी और एसोसिएटेड अस्पतालों में करीब 600 पैरा मेडिकल चिकित्सा कर्मियों की तीन माह के लिए अनुबंध सेवाएं ली गईं। धरने पर बैठे कर्मियों ने कहा कि कोविड के दौरान स्थायी कर्मियों के साथ उन्होंने गंभीर परिस्थितियों में बेहतर सेवाएं दी हैं। कई बार 24 घंटे ड्यूटी ली गई। लेकिन अब उनकी सेवाएं समाप्त करने का आदेश दिया गया है। इससे सैकड़ों कर्मचारी बेरोजगार हो जाएंगे। कहा कि कोरोना का खतरा अभी बरकरार है, जिससे प्रदेश प्रशासन को हस्तक्षेप करके उनकी सेवाओं को बहाल रखा जाना चाहिए। उनकी सेवाएं खत्म करने से बेरोजगारी बढ़ेगी।
विज्ञापन

-----
केंद्रीय पैकेज के तहत तीन माह का अनुबंध था : प्रिंसिपल
जीएमसी जम्मू की प्रिंसिपल डॉ. शशि सूदन का कहना है कि इमरजेंसी कोविड रिस्पांस पैकेज के एसोसिएटेड अस्पतालों में करीब 600 पैरा मेडिकल कर्मियों की तीन माह के अनुबंध पर नियुक्ति की गई थी, जिनका समय 30 सितंबर को खत्म हो रहा है। इस स्टाफ से स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर ढंग से चलाने में मदद मिल रही थी, लेकिन सरकार के पैकेज के तहत इनका अनुबंध तीन माह का ही है। सरकार को दोबारा ऐेसे कर्मियों की सेवाएं लेने के लिए कहा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed