{"_id":"6116dc968ebc3ee07b4d74ef","slug":"protest-jammu-news-jammu-city-news-jmu2415408144","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान के खिलाफ आक्रोश, इमरान खान के पुतले फूंके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान के खिलाफ आक्रोश, इमरान खान के पुतले फूंके
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। राजोरी में भाजपा नेता के घर हुए ग्रेनेड हमले के विरोध में शुक्रवार को विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों ने पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन कर भड़ास निकाली। शिवसेना डोगरा फ्रंट ने रानी पार्क से रोष रैली निकालकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का पुतला फूंका। अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने सरकार से मांग की कि आतंकवादियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। सर्वशक्ति सेना जम्मू-कश्मीर इकाई ने भी हमले की कड़ी निंदा की। अध्यक्ष राजन गुप्ता ने इसे निंदनीय घटना बताया है। साथ ही बच्चे की हत्या पर दुख जताते हुए हत्यारों पर कार्रवाई की मांग की। राजोरी हमले के विरोध में जम्मू वेस्ट असेंबली मूवमेंट ने भी जम्मू में प्रदर्शन कर पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। अध्यक्ष सुनील डिंपल ने कहा कि पीओके, गिलगिट सहित तमाम जगहें कश्मीर का अहम हिस्सा हैं, जिन्हें पाकिस्तान से वापस लिया जाए।
---------
राजोरी हमले की एनआईए
से जांच कराए सरकार
दोमाना। मुट्ठी में भी शूरवीर जम्मू संगठन ने पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। प्रधान वीर सिंह हिंदू ने कहा कि आतंकवादियों द्वारा छोटे बच्चे की निर्मम हत्या करना निंदनीय है। पाकिस्तान को ईंट का जवाब पत्थर से देना होगा। संगठन के नेता भानु प्रताप सिंह और अन्य ने सरकार से इस मामले की एनआईए से जांच कराने की मांग की है, ताकि ऐसी कायराना हरकत करने वालों को जल्द बेनकाब किया जाए। इस मौके पर साहिल सिंह चिब, अरुण सीके, सनी सरोत्रा, अशोक कुमार, अर्जुन, दीपन कुमार, बबलू कुमार आदि मौजूद थे। ब्यूरो
--------
हमले के बाद भाजपा
ने रद्द किए कार्यक्रम
जम्मू। राजोरी में भाजपा मंडल अध्यक्ष के घर हुए ग्रेनेड हमले के बाद स्वतंत्रता दिवस, रक्षाबंधन और जन्माष्टमी के कार्यक्रम भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ ने रद्द कर दिए हैं। भाजपा नेताओं ने हमले में मारे जाने वाले बच्चे की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। उपाध्यक्ष युद्धवीर सेठी ने कहा कि आतंकी हमले में बच्चे की हत्या जघन्य अपराध है और इस घटना के लिए जिम्मेदार आतंकियों को जल्द उनके मुकाम तक पहुंचाना चाहिए। सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के संयोजक भारत भूषण ने कहा कि इस आतंकी हमले ने साफ हो गया है कि राजोरी में आतंकी सक्रिय हैं। जिले में शांतिपूर्ण माहौल को बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है। दोनों पार्टी नेता जीएमसी जम्मू के बाहर लगे लंगर के दौरान मौजूद थे। इस दौरान नरेंद्र सिंह भी उपस्थित रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
--------
---------
प्रदर्शनी मैदान में लगे पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे
जम्मू। राष्ट्रीय बजरंग दल ने शुक्रवार को प्रदर्शन कर प्रदर्शनी मैदान में पाकिस्तान का झंडा फूंककर मुर्दाबाद के नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि राजोरी में भाजपा नेता के घर हमला कर दो साल के बच्चे की हत्या करना पाकिस्तान की कायरता का दर्शाता है। अध्यक्ष राकेश बजरंगी ने आरोप लगाया कि राजोरी में सिर्फ हिंदुओं को परेशान किया जा रहा। इससे पहले भी यहां एक एसएसपी के घर ब्लास्ट किया गया था। देशद्रोही इस तरह की साजिशें रच रहे हैं। पाकिस्तान लगातार ड्रोन के जरिये भारतीय सीमा में हथियार और नशीले पदार्थ भेज रहा है। बॉर्डर पर घुसपैठ करवाई जा रही है। लेकिन पैरामिलिट्री और अन्य सुरक्षाबलों के जवान पाकिस्तान की साजिशों को नाकाम कर रहे हैं। बजरंग दल ने केंद्र सरकार से मांग की कि पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। मौके पर ऋषभ हिंदू, आस्तिक कोहली, राहुल आदि मौजूद रहे। संवाद
-------
राजनीतिक नेताओं को सुरक्षा मुहैया करवाए सरकार
जम्मू। प्रदेश कांग्रेस ने आतंकी हमलों की निंदा करते हुए गृह मंत्रालय ने राजनीतिक नेताओं की सुरक्षा के उचित प्रबंध करने की मांग की। पार्टी नेताओं ने कहा कि राजोरी में भाजपा नेता के घर ग्रेनेड हमला निंदनीय है। आरोप लगाया कि सरकार सुरक्षा के इंतजाम करने में विफल रही है। पार्टी के प्रमुख प्रवक्ता रवींद्र शर्मा ने कहा कि सीमा पार से सुंदरबनी और नौशेरा क्षेत्र में आतंकी घुसपैठ की घटनाएं लगातार बढ़ रहीं हैं। इससे राजोरी-पुंछ सीमा क्षेत्र में आतंकवाद को पुनर्जीवित होने में मदद मिल रही है। आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई की जरूरत है। पार्टी के वरिष्ठ नेता रमण भल्ला ने ग्रेनेड हमले में बच्चे की हत्या की कड़ी निंदा की। शुक्रवार को शब्बीर खान के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने राजोरी में पीड़ित परिवार के आवास पर पहुंचकर दुख जताया। ब्यूरो
----------
हमले में मारे गए बच्चे की आत्मा
शांति के लिए निकाला कैंडल मार्च
दोमाना। राजोरी में हमले के दौरान मारे गए बच्चे की आत्मा की शांति के लिए मढ़ के संग्रामपुर में कैंडल मार्च निकाला गया। स्थानीय निवासी अशोक शर्मा, विनोद कुमार बिट्टू ने पीड़ितों के प्रति सहानुभूति जताते कहा कि पूरा देश राष्ट्रद्रोहियों के खिलाफ खड़ा है। कैंडल मार्च में रवि शर्मा, अशोक प्रधान, रोशन लाल, सचिन मेहरा, रितिक, रोहित, मनु मेहरा, मनप्रीत सिंह, सुनील, जोगिंदर गिल, अजय कुमार, कर्ण, राजिंदर कुमार आदि शामिल हुए। संवाद