फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest,jammu news

शहीद पुलिस कर्मियों के आश्रितों ने नौकरी के लिए किया प्रदर्शन

विज्ञापन
protest,jammu news
जम्मू। शहीद पुलिस कर्मियों के आश्रितों ने नौकरी के लिए वीरवार को प्रदर्शनी मैदान में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि 57 उम्मीदवारों की फाइल प्रमुख सचिव ने लंबित रखी है। यह समस्या हल करवाने के लिए वे दो बार डीजीपी से भी मिले। उम्मीदवारों का आरोप है कि प्रमुख सचिव को डीजीपी की ओर से दो बार पत्र भेजने के बावजूद सुनवाई नहीं की। युवाओं ने कहा कि कई बार उप राज्यपाल से मिलने की कोशिश की, लेकिन उन्हें राजभवन नहीं जाने दिया गया। युवा जमशीद के मुताबिक प्रमुख सचिव ने उनसे दिसंबर, 2018 में वादा किया था कि 26 जनवरी, 2019 के बाद तुरंत फाइल रिलीज की जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। रजत शर्मा ने कहा कि उन्हें अधिकार से वंचित रखा जा रहा है। कुछ उम्मीदवार ओवरएज हो चुके हैं। प्रदर्शनकारियों ने उप राज्यपाल मनोज सिन्हा से मांगें पूरी करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed