{"_id":"63b8916fe5c5110b1276f098","slug":"protest-jammu-city-news-jmu275957949","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: शिक्षकों ने मंडलायुक्त से पूछा- किसके आदेश पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: शिक्षकों ने मंडलायुक्त से पूछा- किसके आदेश पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज
विज्ञापन
जम्मू। लंबित मांगों को पूरा करने की मांग का मुद्दा अलग है। हमें तो बस यह बताया जाए कि आखिर पुलिस ने किसके आदेश पर लाठीचार्ज किया। यही जानने के लिए हम मंडल आयुक्त कार्यालय पहुंचे हैं। यह बात रहबर-ए खेल शिक्षकों ने शुक्रवार को मंडल आयुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन के दौरान कहीं। उन्होंने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से न्याय की गुहार भी लगाई।
प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों ने कहा कि डिग्री हासिल करने के बाद भी उन्हें पुलिस के डंडे खाने पड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि बुधवार को पुलिस की ओर से लाठीचार्ज के दौरान किसी के सिर में चोट आई है, तो किसी की नाक पर। कई शिक्षकों को सड़क पर घसीटा गया। इस दौरान 20 शिक्षकों को चोटें आईं। शिक्षकों ने कहा कि महंगाई के दौर में जिस परेशानी को वह झेल रहे हैं, उसे पुलिस नहीं समझ सकती है। प्रदेश के बीस जिलों से शिक्षक जम्मू पहुंचे थे।
मंडल आयुक्त ने मांगा है एक सप्ताह का समय
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उन्होंने मंडल आयुक्त को फिर से ज्ञापन देकर लंबित मांगों को पूरा करने की अपील की है। उन्हें लाठीचार्ज के बारे में भी अवगत कराया है। शारीरिक शिक्षा विभाग के शिक्षक धीरज ने कहा कि मंडल आयुक्त ने आश्वासन दिया है कि वह मुख्य सचिव और उपराज्यपाल के समक्ष रहबर-ए खेल शिक्षकों की मांगों को रखेंगे। इसके लिए मंडल आयुक्त ने एक सप्ताह का समय मांगा है।
विज्ञापन
प्रशासन ने नहीं दिया लाठीचार्ज का आदेश
धीरज ने कहा कि मंडल आयुक्त ने स्पष्ट कहा है कि प्रशासन ने पुलिस को लाठीचार्ज का आदेश नहीं दिया और न ही देता है। धीरज ने कहा कि मंडल आयुक्त ने उन्हें आश्वासन दिया है कि इस बारे में एडीजीपी के साथ बातचीत की जाएगी। उन्होंने कहा कि जब तक एडीजीपी से बातचीत नहीं होगी, पुलिस के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाएगी। तब तक वह अपना प्रदर्शन जारी रखेंगे।