फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest

Jammu News: तबादला नीति के लिए खून से रंगी पट्टी बांध किया प्रदर्शन

विज्ञापन
protest
जम्मू। हड़ताल के दो सौ दिन पूरे होने पर आरक्षित वर्ग के कर्मचारियों ने तबादला नीति बनाने की मांग पर प्रेस क्लब के बाहर खून से रंगी पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने घाटी में खुद को असुरक्षित बताए और जल्द तबादला नीति बनने की मांग की।
विज्ञापन

प्रेस क्लब के बाहर पहुंचे कर्मचारियों ने मृतक रजनी बाला को श्रद्धांजलि दी। कर्मचारी विपिन कुमार ने सरकार के रवैये पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कर्मचारी भेदभाव का शिकार हैं। चार महीने से कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला है। तबादला नीति बनाने के लिए बनाई कमेटी का कामकाज भी ठप है। कर्मचारी आर्थिक तंगी के साथ मानसिक रूप से परेशान हैं।
विज्ञापन

सरकार ने बॉयोमीट्रिक हाजिरी को अनिवार्य किया है, लेकिन हमारे लिए घाटी में सेवाएं देना मुमकिन नहीं है। कर्मचारी मोहिंद्र कुमार ने कहा कि कर्मचारी दो सौ दिनों से लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। सरकार हमारी मांगों को अनसुना कर रही है। कर्मचारियों का वेतन रोका गया है। इससे न सिर्फ कर्मचारी बल्कि उनका परिवार भी प्रभावित है। सरकार जल्द तबादला नीति बनाए, ताकि हम अपनी सेवाएं दे सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

आतंकी सूची जारी कर दे रहे धमकी, सरकार देख रही तमाशा
जम्मू। पीएम पैकेज के कर्मचारियों ने शनिवार को राहत आयुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने कहा कि सरकार का रवैया कर्मचारियों के प्रति अच्छा नहीं है। कर्मचारी अपना हक मांग रहे हैं। घाटी से हमारा स्थानांतरण जम्मू हो यही हमारी एकमात्र मांग है। कर्मचारियों ने कहा कि आए दिन आतंकी हमारे नाम की सूची जारी कर धमकी दे रहे हैं। वहीं, सरकार सिर्फ तमाशा देख रही है। एक तरफ कर्मचारियों में डर का माहौल है, तो दूसरी तरफ सरकार ऐसी स्थिति बना रही है, ताकि कर्मचारी घाटी लौटें। कर्मचारियों ने कहा कि जीवन से बढ़कर नौकरी नहीं है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed