{"_id":"63248f72594b7f6a96310190","slug":"protest-jammu-city-news-jmu2680968133","type":"story","status":"publish","title_hn":"तबादला नीति बनाने में और देरी न करे सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तबादला नीति बनाने में और देरी न करे सरकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। कश्मीर संभाग के विभिन्न जिलों के विभिन्न विभागों में कार्यरत जम्मू संभाग के कर्मचारियों ने शुक्रवार को प्रेस क्लब के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार से उनके लिए तबादला नीति बनने में अब और देरी नहीं करने के लिए कहा। कर्मचारियों ने कहा कि तीन हजार कर्मचारी सरकार से उम्मीद लगाए बैठे हैं।
ऑल जम्मू बेस्ड रिजवर्ड कैटेगरी इंप्लाइज एसोसिएशन कश्मीर के बैनर तले कर्मचारी 108 दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं। शुक्रवार को एसोसिएशन के सदस्यों ने महाराजा हरि सिंह की जयंती पर अवकाश घोषित करने के सरकार के फैसले का स्वागत किया। साथ ही कहा कि जिस तरह सरकार ने अवकाश की मांग को पूरा किया गया है, अब कर्मचारियों की मांगों को भी पूरा किया जाए। 15 साल से घाटी के विभिन्न जिलों में कार्यरत हैं।
कश्मीर के हालात में हम वहां काम नहीं कर सकते हैं। लक्षित हताएं जारी हैं। रजनी बाला, राहुल भट की हत्या इसका प्रमाण है। सरकार ने कमेटी का तो गठन किया है, लेकिन अभी तक कमेटी ने कोई पहल नहीं की है। कर्मचारियों ने कहा कि कुछ डीडीओ ने कर्मचारियों का वेतन रोक रखा है। सरकार से अपील है की सभी कर्मचारियों का वेतन जारी किया जाएगा।