फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu High court lawyers continue to protest on the demand to build a multi storey building

Jammu: बहुमंजिला इमारत बनाने की मांग पर हाईकोर्ट के वकीलों का प्रदर्शन जारी

Thu, 08 Sep 2022 04:11 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Thu, 08 Sep 2022 04:11 PM IST
सार

जिला कोर्ट कांप्लेक्स में प्रदर्शन कर रहे वकीलों ने कहा कि 8 सितंबर को भी जिला कोर्ट, हाईकोर्ट, सीएटी और अन्य अदालतों में कामकाज ठप रहेगा। पिछले 40 दिनों से हाईकोर्ट में कामकाज ठप है।

विज्ञापन
jammu High court lawyers continue to protest on the demand to build a multi storey building
Jammu Advocates Protest - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू में बहुमंजिला इमारत बनाने की मांग पर हाईकोर्ट के वकीलों ने बुधवार को उपराज्यपाल प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान हाईकोर्ट, जिला कोर्ट सहित अन्य अदालतों में कामकाज ठप रहा। तमाम मामलों की सुनवाई भी नहीं हो सकी। साथ ही यह निर्णय लिया गया कि वीरवार को वकील हाईकोर्ट से बाइक रैली भी निकालेंगे। बाइक रैली उपराज्यपाल भवन तक जाएगी और इसके बाहर प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन


बुधवार को जिला कोर्ट कांप्लेक्स में प्रदर्शन कर रहे वकीलों ने कहा कि 8 सितंबर को भी जिला कोर्ट, हाईकोर्ट, सीएटी और अन्य अदालतों में कामकाज ठप रहेगा। पिछले 40 दिनों से हाईकोर्ट में कामकाज ठप है। वकीलों की ओर से एक दिन का बंद भी किया जा चुका है, लेकिन अब तक सरकार की तरफ से कोई रिस्पांस नहीं दिया गया है। इसे लेकर वकीलों में रोष है।
विज्ञापन


वकीलों का कहना है कि उपराज्यपाल प्रशासन अगर इस गलतफहमी में है कि वकीलों का आंदोलन बिना किसी नतीजे के खत्म होगा, तो वह गलत सोच रहे हैं। हमें सरकार उग्र होने पर मजबूर न करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed