फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest

सरकारी अवकाश के लिए सड़कों पर उतरे कठुआ से जम्मू तक के लोग

विज्ञापन
protest
जम्मू। महाराजा हरि सिंह की जयंती पर सरकारी अवकाश की घोषणा नहीं होने पर प्रदेशवासियों में रोष है। रविवार को मांग के समर्थन में कठुआ से लेकर जम्मू तक के युवा और लोग सड़कों पर उतर आए। सुबह 10 से शाम पांच बजे तक बिक्रम चौक सहित तवी के पुल को जाम कर कर जगह-जगह रैलियां निकाल कर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्कामुक्की भी हुई। उन्हें सड़क से हटाने के लिए बल का भी प्रयोग करना पड़ा है। प्रदर्शन में हर वर्ग के लोगों ने हिस्सा लिया। सतवारी से लेकर बिक्रम चौक यातायात अवरुद्ध रहा। यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी हुई। गांधी नगर के लास्ट मोड़ से ज्यूल तक यात्रियों को पैदल सफर करना पड़ा है।
विज्ञापन

23 सितंबर को महाराजा हरि की जयंती पर सरकारी अवकाश की मांग के लिए युवा राजपूत सभा के सदस्य भूख हड़ताल पर बैठे हैं। प्रशासन की ओर से तवी के चारों पर पुलों और आसपास के क्षेत्रों में धरना प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगाने के लिए धारा 144 लागू की। इस कारण लोगों में रोष है। रविवार को हीरानगर, सांबा, विजयपुर, बाड़ी ब्राह्मणा आदि क्षेत्रों के लोगों ने जम्मू में पहुंच कर दोनों तरफ से तवी पुल और बिक्रम चौक को जाम कर दिया। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्कामुक्की हुई। इस कारण पुलिस को बल प्रयोग भी करना पड़ा है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि एलजी सरकार की वजह से उन्हें लाठियां खानी पड़ रही हैं। सभी लोग महाराजा की जयंती पर सरकारी अवकाश के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। इसमें कोई व्यक्तिगत स्वार्थ नहीं है। सभी लोग राजपूत सभा के साथ कंधे से कंधा मिला कर चलेंगे।
विज्ञापन

13वें दिन भी जारी रही युवा राजपूत सभा की भूख हड़ताल
सरकारी अवकाश की मांग के लिए तवी पुल स्थित महाराजा हरि सिंह की प्रतिमा स्थल पर युवा राजपूत सभा की भूख हड़ताल रविवार को 13वें दिन भी जारी रही। सभा के अध्यक्ष राजन सिंह हैप्पी ने कहा कि सरकार से शांतिपूर्ण तरीके से मांग पूरी करवाने की गुहार लगा रहे हैं। लेकिन सरकार नजरअंदाज कर रही है। प्रदेशभर से आवाज उठनी शुरू हो गई है। उन्होंने सरकार से जल्द अवकाश की घोषणा करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के नेतृत्व में जम्मू पहुंचे लोग
राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना और युवा राजपूत सभा की अध्यक्षता में संग्रामपुर, समेलपुर, भलवाल, कंगड़ मोड़, पलौड़ा, मढ़, घो मन्हासा, पौनीचक, गोल गुजराल, बोहड़ी और मिश्रीवाला आदि इलाकों से काफी संख्या में लोग जम्मू पहुंचे। इस दौरान करणी सेना के प्रधान अर्जुन सिंह, प्रभारी मंगल सिंह, आदिश, गौरव शर्मा, जसवीर सिंह, विक्रम चिब, विशु राजपूत व सोनू पोना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed