{"_id":"63126c0d4c063156534a4bd8","slug":"protest-jammu-city-news-jmu267224314","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी छुट्टी के लिए फिर 10 मिनट तवी पुल जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी छुट्टी के लिए फिर 10 मिनट तवी पुल जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। महाराजा हरि सिंह की जयंती पर सरकारी अवकाश की घोषणा नहीं होने पर प्रदेशवासियों में प्रशासन के खिलाफ रोष बरकरार है। प्रदेश सहित जम्मू शहर और आसपास के इलाकों में धरना-प्रदर्शन जारी है। जीजीएम साइंस कॉलेज के विद्यार्थियों ने शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन भी तवी पुल को 10 मिनट तक जाम कर आवाज बुलंद की है। इस दौरान प्रदेश प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर अनदेखी का आरोप लगाया है।
दस मिनटों तक यातायात प्रभावित रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्रों को समझा कर पुल से हटाया। प्रदर्शनकारियों छात्रों ने बताया कि जब तक महाराजा हरि सिह की जयंती पर अवकाश नहीं मिलेगा, तब तक प्रदर्शन जारी रखेंगे। सरकार ने तवी पुल 144 धारा लगाई है, जिससे डोगरों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। उन्होंने कहा कि प्रशासन को लोगों की बात माननी चाहिए। कदम नहीं उठाने पर आंदोलन को तेज किया जाएगा।
उधर, सांबा से आए युवा राजपूत सभा के सदस्यों ने भी महाराजा की प्रतिमा के पास उप राज्यपाल प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया है। साथ ही भूख हड़ताल पर बैठे सभा के सदस्यों से मुलाकात कर समर्थन दिया। डोगराें की मांग जायज है, जिसे प्रशासन नजरअंदाज कर रहा है।
विज्ञापन
युवा राजपूत सभा की भूख हड़ताल जारी, कई सामाजिक संगठनों ने दिया समर्थन
युवा राजपूत सभा की हड़ताल शुक्रवार को 11 वें दिन भी महाराजा की प्रतिमा के पास जारी रही। सभा के अध्यक्ष राजन सिंह हैप्पी ने कहा कि उप राज्यपाल भी कई बार इस स्थल से हो कर गुजरते हैं, लेकिन उन्होंने आजतक भूख हड़ताल पर बैठे लोगों से बात करने की जहमत नहीं उठाई है। हैप्पी ने कहा कि भाजपा के कई नेता बोल रहे हैं कि महाराजा गुलाब सिंह की जयंती पर भी छुट्टी देंगे। उन्होंने कहा कि ऐसे लोग डोगरों की भावनाओं से खिलवाड़ कर रहे हैं। समर्थन देने पहुंचे ऑल इंडिया जाट सभा, ऑल जेएंडके डेयरी एसोसिएशन, ऑल जेएंडके महाशा सभा और अन्य राजनीतिक दलों के लोगों ने कहा कि सरकार आंखें मूंदे बैठी है। घोषणा होने तक आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर संजय कुमार, संजय सिंह, विशाल सिंह, विकास बख्शी, मंदीप सिंह चिब आदि मौजूद रहे।