फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest

आठ को तालियों से गूंजेगा जिला मुख्यालय

विज्ञापन
protest
जम्मू। लंबित मांगें पूरी नहीं होने पर जलशक्ति विभाग के अस्थायी कर्मियों में विभाग और एलजी प्रशासन के खिलाफ रोष है। अभी तक कोई पहल नहीं होने पर आठ सितंबर को जिला मुख्यालय में विरोध जताने के लिए तालियां बजा कर रोष रैली निकालने का फैसला किया है। इसके बाद संभाग स्तरीय रैली के लिए तिथि निर्धारित की जाएगी।
विज्ञापन

जलशक्ति विभाग के अस्थायी कर्मियों ने शुक्रवार को भी मुख्य अभियंता कार्यालय के परिसर में प्रदर्शन कर आवाज बुलंद की है। इंप्लाइज यूनाइटेड फ्रंट के पदाधिकारी रवि हंस, होशियार सिंह, मोहन लाल शर्मा, नवदीप सिंह और राजेंद्र सिंह ताज ने कहा कि अभी तक मांगें हल नहीं हो पाई है। लंबे समय से कर्मचारियों की अनदेखी की जा रही है। कर्मचारियों के सब्र का बांध टूटता जा रहा है। अब आठ सितंबर को तालियां बजा रैली निकाली जाएगी और प्रशासन को जगाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यूटी की तर्ज पर मानदेय जारी किया जाए। 72 माह का बकाया वेतन जारी करने के साथ ही समय अवधि पूरी कर चुके कर्मियों को नियमित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed