फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest

जयंती पर अवकाश के लिए बुलंद की आवाज

विज्ञापन
protest
जम्मू। शहर के तवी पुलों पर धारा-144 लागू होने के बाद अब राजनीतिक व सामाजिक संगठन ने सार्वजनिक स्थानों पर प्रदर्शन करने लगे हैं। शुक्रवार को महाराजा हरि सिंह की जयंती पर अवकाश के लिए डोगरों के साथ विभिन्न संगठनों ने आवाज बुलंद की। तवी पुल के पास महाराजा हरि सिंह की प्रतिमा के पास युवा राजपूत सभा के कार्यकर्ता तीसरे दिन भी भूख हड़ताल पर बैठे रहे। शुक्रवार को धरना स्थल पर शांति व्यवस्था और सुरक्षा बनाए रखने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस और अर्धसैनिक बल तैनात रहे। वहीं मढ़ में कांग्रेस, दोमाना में करणी सेना और आम आदमी पार्टी ने प्रदर्शन किया। वहीं, महाराजा गुलाब सिंह ब्रिगेड ने युवा राजपूत सभा के बैनर तले तालाब तिल्लो में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

युवा राजपूत सभा के प्रधान हैप्पी राजन सिंह ने कहा कि मेजर जनरल (रि.) गोवर्धन सिंह जमवाल ने उन्हें भूख हड़ताल खत्म करने के लिए कहा। मेजर जनरल ने आश्वासन दिया कि 23 सितंबर के अवकाश की लड़ाई मिलकर लड़ेंगे। इस मसले पर प्रशासन से पूछा जाएगा कि अवकाश देने से सरकार को क्या परेशानी है। गोवर्धन सिंह जमवाल महाराजा हरि सिंह की सेना के सिपाही रहे हैं। उन्होंने महाराजा के शासन का दौर देखा है। दोपहर को युवा राजपूत सभा की एडीसी के साथ भी बैठक हुई। एडीसी ने हड़ताल करने का आह्वान किया। सभा के सदस्यों ने बताया कि एलजी ने अवकाश घोषित करने के लिए समिति गठित की थी, दो माह के भीतर समिति को रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा था, लेकिन आठ माह बीत जाने के बाद भी रिपोर्ट नहीं दिखाई गई है। आरोप लगाया कि सरकार के झूठे आश्वासनों से वे तंग आ चुके हैं।
विज्ञापन

-------
शिवसेना ने बस स्टैंड पर बोला हल्ला
जम्मू। शिवसेना प्रदेश इकाई ने शुक्रवार को महाराजा हरि सिंह की जयंती पर राजकीय अवकाश घोषित करने की मांग को लेकर जम्मू बस स्टैंड में प्रदर्शन किया। युवा इकाई के अध्यक्ष बिन्नी महाजन के नेतृत्व में शिव सैनिकों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और 23 सितंबर को महाराजा की जयंती पर अवकाश घोषित करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बीते एक दशक से महाराजा हरि सिंह की जयंती पर सरकारी अवकाश की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार बात नहीं सुनती। प्रदर्शन के दौरान सुभाष शर्मा, रमेश कुमार, नंद शर्मा, बंटी भाटिया, रवि चौधरी, दीपक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed